
रिलेशनशिप डेस्क. टिकटॉकर कोलीन ली (Coleen Lee) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसके पीछे वजह उनकी लव लाइफ की दर्दनाक कहानी है। दरअसल, टिकटॉकर कोलीन अपने बॉयफ्रेंड की जान बचाने के लिए उसे अपनी एक किडनी दान में दे दी थी। लेकिन जैसे ही वो ठीक हुआ उसका रिश्ता किसी और लड़की के साथ बन गया। कोलीन की कहानी सुनकर लोग भावुक हो रहे हैं। इतना ही नहीं इस कहानी को सुनने के बाद उनके फॉलोअर्स में जबरदस्त इजाफा भी हुआ है।
17 साल की उम्र में किडनी लेकर लड़के ने दिया धोखा
कोलीन ली की मानें तो जिस वक्त वो लड़के की मोहब्बत में पड़ी उसी वक्त से वो किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उसका बॉयफ्रेंड उम्र में उससे छोटा था। 17 साल की उम्र में उसे किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। कोलीन ने अपनी जान की परवाह किए बैगर बॉयफ्रेंड को किडनी देने का फैसला किया। किडनी मिलने के बाद बॉयफ्रेंड पूरी तरह ठीक हो गया। इलाज के 7 महीने बाद वो लास वेगास में बैचलर ट्रिप पर गया। यहां वो किसी और लड़की के साथ रिश्ते में आ गया। उसके साथ रिलेशनशिप बनाकर कोलीन को धोखा दिया। जब ये बात कोलीन ली को पता चली तो उसने एक मौका लड़के को फिर से दिया। लेकिन 3 महीने बाद उसे रिश्ता तोड़ लिया और उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया।
लड़की के साथ आए लोग
लड़की की दास्तान सुनकर लोग उसकी समर्थन में उतर आए। इस कहानी के सामने आते ही 48 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बढ़ गए। कोई उन्हें बहादुर बोल रहा है तो कोई उनसे कह रहा है कि उन्हें किडनी उस लड़के से वापस ले लेनी चाहिए।
गर्लफ्रेंड की मां को दिया किडनी, 2 महीने में लड़की ने किसी और से की शादी
ये पहला मामला नहीं है जब किडनी के बदले धोखा मिला। इससे पहले भी मेक्सिको सिटी में भी इस तरह का केस आ गया है। यहां उजील मार्टिनेज नाम के शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को किडनी डोनेट की थी। लेकिन इलाज के दो महीने बाद लड़की ने उसे धोखा देते हुए किसी और से शादी कर ली।
पति के एक्स वाइफ को किडनी दे महिला ने बचाई जान
इसी तरह अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला ने अपने पति के एक्स वाइफ को किडनी देकर जान बचाई। जिम नामक शख्स की पहली पत्नी मायलेन को किडनी की बीमारी हो गई थी। उसकी किडनी 8 प्रतिशत ही काम कर रही थी। जब ये बात डेबी वी नील स्ट्रिकलैंड को पता चली जो जिम से शादी करने जा रही थी तो उसने किडनी देने की पेशकश की। शादी के दो दिन बाद डेबी ने मायलेन को किडनी दान किया और उसकी जान बचाई।
किडनी ने दो परिवारों को जोड़ा
अंगदान करना सबसे बड़ा दान माना जाता है। भारत के देहरादून में भी इस तरह का मामला सामने आया। दो हिंदू-मुस्लिम परिवार सिर्फ अंगदान की वजह से एक दूसरे के करीब आ गए। दरअसल, 46 साल की सुल्ताना खातून और 48 साल के सुषमा उनियाल के पति किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। दोनों ने एक दूसरे के पति को किडनी देकर जान बचाने का फैसला किया। दोनों के पति अब ठीक हैं।
किडनी डोनेट करके पत्नी पति की बचा रही जान
किडनी दान करना आसान काम नहीं होता है।लेकिन महिलाएं इस मामले में आगे हैं। इंडियन ट्रांसप्लांट रजिस्ट्री के मुताबिक 65 प्रतिशत महिलाएं जिंदा रहने के दौरान ऑर्गन डोनेट करती हैं। जबकि मरने के बाद 80 प्रतिशत पुरुष अंगदान करते हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग अस्पतालों से मिली रिपोर्ट की मानें तो 87 प्रतिशत पत्नियां ही अंगदान करती हैं। वहीं पत्नी को बचाने के लिए महज 13 प्रतिशत पुरुष ऐसा करते हैं। आंकड़ों की बात करें तो साल 2002-2006 के बीच 17.2 प्रतिशत महिलाओं ने अंगदान दिया। जो अब बढ़कर 34 प्रतिशत हो गई है।
ऑर्गने नहीं मिलने पर हर साल 5 लाख लोगों की होती है मौत
नेशनल हेल्थ पोर्टन की मानें तो देश में हर साल 5 लाख लोगों की मौत सिर्फ इस वजह से हो जाती है कि उन्हें ऑर्गन नहीं मिलता है। मेडिकल की मानें तो एक इंसान अपना ऑर्गन डोनेट करके 8 लोगों को नया जीवन दे सकता है।
और पढ़ें:
पति को पत्नी पर इन 3 कारणों से होता है शक, जानकर सुधारें आदत
इन 4 राशि वाले लोग लव मैरेज के मामले में होते हैं लकी, करते हैं अपनी पसंद से शादी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.