बेहद रोमांटिक है 40 साल की इस महिला की लव स्टोरी

कहते हैं प्यार सच्चा हो तो वो मिल ही जाता है। चाहे इस बीच सदियों के फासले ही क्यों ना हो। चंडीगढ़ में रहने वाली महिला पहली नजर में दिल हार बैठी और दोबार 21 साल बाद उस शख्स से मुलाकात हुई। दोनों अब हमसफरबनने की तैयारी कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 12, 2022 2:02 PM IST / Updated: Aug 12 2022, 08:38 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. 24 साल पहले उससे मुलाकात हुई थी। उस वक्त मैं 16 साल की थी। पहली ही नजर में उसे देखते मैं अपना दिल हार बैठी थी। इसके बाद 20 साल तक हम मिले नहीं। लेकिन जैसे ही हम दोबारा मिले इश्क में डूब गए। चंडीगढ़ की महिला ने अपनी प्यारी लव स्टोरी को दुनिया से साझा किया है। 40 साल की नताशा ने ट्वीट करके अपने जीवनसाथी के बारे में बताया है। आइए जानते हैं उनकी रोमांटिक लव स्टोरी जो आपको अंदर से रोमांचित कर देगा।

स्कूल इवेंट में नताशा और हरदीप की हुई थी मुलाकात

1998 में 16 साल की नताशा के स्कूल में एक इवेंट हुआ था। जिसमें हरदीप भी शामिल हुए थे। पहली नजर में नताशा उनपर दिल हार बैठी थी। नताशा बताती हैं कि हरदीप (14) की लंबाई बहुत ज्यादा थी। वो मेरे पास आया और बात की। उस दौरान उसे भी वही महसूस हुआ था जो मुझे एहसास हुआ। लेकिन हम दोनों शर्मीले थे बात आगे नहीं बढ़ी।  वक्त गुजरता गया दोनों पढ़ाई पूरी की और करियर बनाने लगे। लेकिन किस्मत में दोनों का मिलना लिखा था। 21 साल बाद साल 2019 में दोनों की मुलाकात डेटिंग एप Bumble पर हुई। पुराना एहसास फिर जागा और दोनों ने तीन साल तक डेट किया। नताशा और हरदीप अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाते हुए सगाई की। फरवरी 2023 में दोनों शादी करने वाले हैं। 

नताशा और हरदीप फरवरी में करने वाले हैं शादी

नताशा मोहाली में एक कंपनी की डायरेक्टर हैं। वहीं हरदीप चंडीगढ़ में सरकारी विभाग में काम करते हैं। नताशा एक मीडिया से बातचीत में बताती हैं कि 1998 में पहली बार मिले। इसके बाद हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई। नताशा चंड़ीगढ़ के कार्मेल कॉन्‍वेंट स्‍कूल में पढ़ रही थीं, वहीं हरदीप सेंट जोंस स्‍कूल में पढ़ रहे थे। इसके बाद हरदीप बाहर चले गए थे। लेकिन डेटिंग ऐप के जरिए दोबारा वो मिले। बातचीत की और फिर डेट करने लगे। एक दूसरे को अच्छी तरह जानने के बाद वो शादी करने जा रहे हैं। कहते हैं प्यार अगर सच्चा हो तो उसे मिलने से कोई रोक नहीं सकता है।

और पढ़ें:

मुंबई जाने के लिए निकली थीं 3 छात्राएं, रास्ते में मिले 5 शैतान, शराब पिलाकर किया 'गंदा काम'

6 साल की उम्र से करने लगी थी शरीर का सौदा, फिर समंदर पर करने लगी थी राज,जानें डराने वाली लुटेरी लड़की की कहानी

Share this article
click me!