
रिलेशनशिप डेस्क. ना उम्र की सीमा हो..ना जन्म का हो बंधन। सच्चे प्यार पर यह लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है। लेकिन प्यार के नाम पर जब हम अपनी दबी हुई इच्छा बुरी करने लगते हैं तो वो परिवार और समाज दोनों के लिए ठीक नहीं होता है। मुंबई स्थित एक होटल में दो परिवार की जिंदगी तबाह होने की तस्वीर आई। इस होटल में 47 साल की महिला अपने से 10 साल छोटे उम्र के प्रेमी के साथ पहुंची थी। रात के बाद जब सुबह हुई तो होटल की तस्वीर देखकर हर कोई कांप गया। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।
होटल में प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुई तकरार
अमालुमैरी चार्ली नाम की महिला 37 साल के अमित आनंद के साथ सोमवार रात होटल पहुंची थीं। हैरानी की बात यह है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे। दोनों का एक दूसरे पर दिल आया और वक्त गुजारने के लिए होटल पहुंच गए। होटल में दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ। होटल कर्मचारी की मानें तो दोनों के कमरे से जोर-जोर से लड़ने की आवाजें आ रही थी। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत होटल मैनेजर से की। जिसके बाद होटल मैनेजर ने उन दोनों को कमरा छोड़ने को कहा। इसके बाद दोनों शांत हो गए और लड़ाई नहीं करने की बोलकर कमरे में चले गए।
प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंट उतारा मौत के घाट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह 9 बजे अमित होटल से बाहर चला गया। जब होटल स्टाफ ने देखा की महिला काफी देर से बाहर नहीं निकली है तो उन्होंने मास्टर चाभी से कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही सब सन्न रह गए। महिला बेहोश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी है। मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल महिला के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है।
ये कैसा रिश्ता
अब आप इस रिश्ते को क्या कहेंगे। प्यार में समर्पण होता है, एक दूसरे के लिए खुशी होती है। लेकिन इस रिश्ते को प्यार तो कतई नहीं कहा जा सकता है। विवाहेत्तर संबंध कई कारणों से होते हैं। जैसे शादी बिना मर्जी के होना, पति-पत्नी में मनमुटाव, शादी से पहले प्रेम प्रसंग का होना। लेकिन इस तरह अफेयर से लोग अपने दांपत्य जीवन की बलि दे देते हैं।
और पढ़ें:
जेनिफर लोपेज को हो गई थी ये गंभीर बीमारी, बिना डॉक्टर...बस एक चीज करके ठीक हुईं अमेरिकी एक्ट्रेस
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.