2 जवान बेटों की मां का 23 साल छोटे लड़के के लिए धड़का दिल, टिंडर से शुरू हुए रोमांस का ऐसा हुआ अंजाम

Published : Oct 10, 2022, 04:33 PM IST
2 जवान बेटों की मां का 23 साल छोटे लड़के के लिए धड़का दिल, टिंडर से शुरू हुए रोमांस का ऐसा हुआ अंजाम

सार

हमारे यहां आज भी प्यार और शादी के लिए लड़का-लड़की के बीच उम्र का अंतर 5 साल सही माना जाता है। इससे ज्यादा होने पर लोग बातें बनाने लगते हैं। लेकिन दो जवान बेटों की मां को इस बात की कोई परवाह नहीं थी। वो ना सिर्फ 23 साल छोटे लड़के के साथ दिल लगाई बल्कि उसके साथ जिंदगी गुजारने का भी फैसला किया।

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार की ये कहानी अमेरिका से कनेक्टेड हैं। यहां रहने वाली 48 साल की रचेल कॉडेल ( Rachel Caudele) की प्यार की तलाश 25 साल के एलेक्स माइकल (Alex Michael)पर जाकर पूरी होती है। दोनों ने जैसे ही टिंडर पर एक दूसरे को देखा,इनके अंदर रोमांस का बंवडर उठने लगा।  न्यूयॉर्क में रहने वाली रचेल और टेक्सास में रहने वाले एलेक्स कैसे एक दूसरे से मिले और कैसे इनका प्यार परवान चढ़ा आइए बताते हैं पूरी स्टोरी।

23 और 19 साल के बेटे की तलाकशुदा मां की लव स्टोरी

23 और 19 साल के दो बेटों की मां रचेल इंटरनेशल स्कूल में काम करती हैं। सितंबर 2020 में  तलाक होने के बाद वो डेटिंग एप पर अपना अकाउंट क्रिएट की।  वो बताती हैं कि मैं एक नए जगह पर थी और कुछ नया करना चाहती थी। मैं अपनी आजादी को एन्जॉय कर रही थी। दोस्तों ने मुझे टिंडर पर अकाउंट बनाने के लिए कहा।  जिसके बाद मैंने अकाउंट बनाया। जैसे ही मैं टिंडर पर गई अलग-अलग तरह के मैसेज मिलने शुरू हो गए और फोटो भी लोग भेजने लगे। लेकिन मुझे कुछ पसंद नहीं आया। एक दिन एलेक्स ने मुझे मैसेज किया और मैं उसकी तस्वीर को देखती रह गई। उसकी आंखों ने मुझे आकर्षित किया। उसमें विनम्रता भरी थी।

23 साल के लड़के के साथ करने लगी चैट

वो आगे बताती हैं कि हमने चैट करना शुरू किया लेकिन उम्र पर सवाल उठा, जब उसने मुझे बताया कि वो 23 साल का है। मैं हैरान रह गई, यह बहुत छोटा है इसके साथ कुछ नहीं होने वाला है। हम फोन पर बात करने लगे उसकी आवाज बहुत सेक्सी थी। वो मुझे आकर्षित करती थी।हमारे बीच बहुत अच्छी बातचीत हुई और बहुत सारी बातें समान थीं। मुझे लगा कि वो मेरे लिए ही है।

उम्र से ज्यादा खूबसूरत थी वो 

फार्मास्युटिकल कंपनियों के लिए वेबसाइट डिजाइन करने वाले एलेक्स ने बताया कि टिंडर पर जब मैंने उसे देखा तो मैंने अपनी उम्र को बदल दिया।  मैं उसे देखथे ही सोचा हे भगवान! वो अपनी उम्र से कितनी ज्यादा खूबसूरत है। वो  सुपर कूल लगती थी। इसके बाद रचेल ने टेक्सास के लिए उड़ान भरी। वहां वो पहली बार एलेक्स से मिली। एलेक्स अपने पैरेंट्स की कार लेकर रेचल को डिनर पर लेकर गया। एलेक्स ने बताया कि वो रात उसके साथ गुजराना चाहता था। लेकिन रात में बाहर कार लेकर रहना पैरेंट्स ने अलाउ नहीं किया था। इसलिए मुझे घर जाना पड़ा। डिनर के दौरान एलेक्स को रचेल ने कहा कि यह एक अच्छी जिंदगी है लेकिन तुम टेक्सास में हो और मैं न्यूयॉर्क में मुझे नहीं लगता कि आगे कुछ हो पाएगा।

प्यार में मिली थी बेवफाई लेकिन..

इसके बाद इस कपल ने अक्टूबर और नवंबर 2020 में मियामी और ऑस्टिन की एक साथ यात्रा की, जहां उन दोनों ने महसूस किया कि एक-दूसरे के लिए उनकी भावनाएं प्रबल हैं।उन्होंने आधिकारिक तौर पर दिसंबर 2020 में डेटिंग शुरू की। जिसमें एलेक्स ने रचेल को अपनी गर्लफ्रेंड बताया। जनवरी 2021 में एलेक्स ह्यूस्टन गया जहां रचेल रह रही थी। दोनों एक साल तक साथ रहें। इस दौरान राचेल ने देखा कि एलेक्स सोशल मीडिया पर अन्य लड़कियों को मैसेज कर रहा था। रचेल बताती हैं कि उस वक्त मेरा दिल टूट गया। मुझे लगा कि मेरे साथ धोखा हुआ है।

एलेक्स ने रिश्ते को किया मजबूत

वो इस रिश्ते से पहले तो निकलने की सोची। लेकिन इसके बाद उसने तय किया कि वो इतनी आसानी से हार नहीं मानेगी। वहीं एलेक्स बताते हैं कि जो मैंने उस वक्त किया वो गलत था। मैं बहुत सारे असुरक्षाओं के बीच पला था इसलिए मैं खुद को टूटने से बचाने के लिए ऐसा किया। हालांकि मेरा किसी के साथ हुक करने का इरादा नहीं था।एलेक्स ने तब से अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक डिलिट कर दिया और राचेल के साथ रिश्ते मजबूत करने पर मेहनत की।

टिक टॉक पर स्टोरी करने लगे शेयर

दोनों ने फरवरी 2021 में सोशल मीडिया पर अपनी लव स्टोरी शेयर की। पहली स्टोरी उन्होंने 'tips for dating a cougar' नाम से शेयर की। यह देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके 10 लाख व्यूज मिले। टिक टॉक पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तब जाकर रचेल के बेटे को इस रिश्ते के बारे में पता चला। वो बताती हैं कि जब उनके बेटे को ये पता चला तो मेरे लिए उसका सामना करना कठिन था। लेकिन वो मेरे लिए खुश था।

जीवन एक ही बार मिलता है तो लोगों की बातों को करें नजरअंदाज

वहीं, एलेक्स के परिवार वालों को उम्र में अंतर की वजह से यह रिश्ता पसंद नहीं है। हालांकि दोनों ने परिवार और समाज का ध्यान रखते हुए अलग भी हो गए। लेकिन दो सप्ताह से ज्यादा दोनों अलग नहीं रह पाएं। कपल को  'शुगर बेबी' या 'काउगर'जैस शब्द सुनने को मिलते हैं। बावजूद इसके दोनों साथ हैं और खुश हैं। कपल उन जोड़ों को सलाह देते हैं जिनके बीच उम्र का फासला है। वो कहते हैं कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखता है। अगर आप दोनों वयस्क हैं और कनेक्शन हैं तो इस रिश्ते के लिए आगे बढ़ें। आपको अन्य लोगों को अपने जीवन के निर्णयों को प्रभावित नहीं करने देना चाहिए। आपको केवल एक ही जीवन मिलता है।

और पढ़ें:

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर भूलकर ना करें ये 5 काम, सुहाग के लिए होगा अशुभ

50 साल की मालकिन का दिल आया 20 साल के नौकर पर, प्रेम कहानी का हुआ खूबसूरत अंत

PREV

Recommended Stories

डरावने चेहरे का लोगों ने मजाक बनाया, फिर जिंदगी में आई एक हसीना और बना दिया सोशल मीडिया स्टार
एक दुल्हन-दो दूल्हे! 2 दोस्तों से हुआ प्यार, 37 साल की महिला ने दोनों से की शादी