
रिलेशनशिप डेस्क. ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 53 साल की महिला जिनका नाम केली कार्टन बेल (Kellie Carter-Bell) हैं। उन्होंने अपने पीठ पर अजीबो गरीब टैटू बनवाया है। अलग-अलग तस्वीरों के साथ बनी इस टैटू के पीछे की कहानी काफी इमोशनल करने वाली है। केली कार्टन ने अपनी मां, बेटी और बहन की याद में इस टैटू को बनवाया है। वो अब हमेशा उनके साथ रहते हैं।
दरअसल, केली अपनी मां से बहुत प्यार करती थी। लेकिन वो अब उनके साथ नहीं हैं। साल 2018 में उनकी मौत हो गई। केली अपने मां के जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। वो उनकी याद में काफी दर्द में रहती थीं। एक दिन केली अपने मां के करीब रहने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने अपनी मां की तस्वीर पीठ पर गुदवाने का फैसला लिया। इतना ही नहीं टैटू बनवाने के लिए केली ने कुछ ऐसा किया जो और भी खास था। उन्होंने मां की अस्थियों के राख को इंक में मिलवाकर पीठ पर टैटू बनवाया।
पीठ पर बनवाया मां और मरी बेटी की तस्वीर
केली जो अपनी बेटी और बहनों को भी खो चुकी थी उन्हें भी अपने पीठ पर जिंदा रखा। मरी हुई बेटी और बहनों की अस्थियों के राख को भी इंक में मिलाकर खूबसूरत टैटू गुदवाया। अब उनके पूरे पीठ पर उनसे जुदा हुए लोगों की तस्वीर और यादें है।
मां, बेटी और बहन की याद में बनवाया टैटू
एक इंटरव्यू में केली ने बताया कि साल 2018 में उनकी मां इस दुनिया को छोड़कर चली गई थी। उन्होंने तब शरीर पर पहला टैटू बनवाने का फैसला किया। उन्होंने मां की अस्थियों की राख को इंक में मिलवाया और टैटू गुदवाया था। मां के गुजर जाने के बाद केरी की जिंदगी मे तूफान आ गया था। उनकी बेटी की भी मौत हो गई। जिसके बाद बेटी के अस्थियों के राख से टैटू बनवाया।
दर्द का सैलाब यहीं नहीं रूका। केली की दो बहनें ड्रग्स ओवरडोज के कारण मर गई। वहीं, एक बहन ने सुसाइड कर लिया। तीनों बहनों को भी उन्होंने टैटू के जरिए अपने पीठ पर जिंदा कर रखा है। केली बताती हैं कि टैटू इंक में अस्थियों का राख मिलवाने का आइडिया गूगल से मिला। वाकई पूरी कहानी इमोशनल करने वाली है।
और पढ़ें:
स्पर्म से महिला तैयार कर रही है ज्वैलरी, हो रही तगड़ी कमाई, जानें ऑर्डर मिलने के पीछे की वजह
खाली पेट नारियल खाने से मिलती है गजब की खूबसूरती, एक्सपर्ट के बताए 4 फायदे जान रह जाएंगे हैरान
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.