सोते वक्त महिला का प्राइवेट पार्ट टच करता था 'भूत', कैमरे ने खोल दिया मनचले आत्मा का राज

Published : Sep 01, 2022, 06:16 PM ISTUpdated : Sep 01, 2022, 06:17 PM IST
सोते वक्त महिला का प्राइवेट पार्ट टच करता था 'भूत', कैमरे ने खोल दिया मनचले आत्मा का राज

सार

वैसे तो यकीन करना मुश्किल है कि कोई भूत महिला का यौनशोषण कर सकता है। लेकिन सिंगापुर में रहने वाली महिला ने बताया कि सोते वक्त उसे भूत छेड़ने आता है। हालांकि मनचले आत्मा की पोल उसके ब्वॉयफ्रेंड ने खोल दी। चलिए पूरा मामला बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. दुनिया में दो तरह के लोग हैं जिसमें से एक भूत (Ghost) के अस्तित्व को मानते हैं और दूसरा नहीं मानते हैं। आस्तिक का मानना है कि जिस तरह भगवान होते हैं उसी तरह शैतान भी हैं। सिंगापुर (Singapore) में रहने वाली एक युवती ने भी भूत की मौजूदगी को माना। उसने कहा कि सोते वक्त उसे भूत छेड़ने आता है। भूत नींद में उसका यौन शोषण करता है। भूत से परेशान महिला ने जब ये बात अपने प्रेमी को बताई तो वो हैरान रह गया और भूत का पर्दाफाश कर दिया।

रात में परछाई महिला को करता था किस

सिंगापुर के हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड के एक पब्लिक हाउसिंग में रहने वाली इशे नाम की युवती ने बताया कि दिन में सबकुछ नॉर्मल रहता था। रात के वक्त जब वो सोने जाती थी तब उसे लगता था कि कोई आत्मा उसे छूने आती है।उसको चूमती (Kiss) भी करती है। शरीर के अलग-अलग जगह पर हाथ भी फेरता है। इशे अपने साथ हो रहे अजीबो-गरीब हरकत के बारे में अपने ब्वॉयफ्रेंड को बताया।

ब्वॉयफ्रेंड ने चुपके से कमरे में लगाया कैमरा

जिसके बाद ब्वॉयफ्रेंड ने इशे का साथ मिलकर चुपके से कमरे में कैमरा लगा दिया। रात में जब फिर से भूत आया तो उसकी पोल खुल गई। दरअसल, भूत बनकर जो महिला के साथ छेड़खानी कर रहा था वो कोई और नहीं बल्कि उसका मकानमालिक निकला। इसके बाद युवती ने इसकी शिकायत थाने में की। 

मकानमालिक का खुल गया पोल

कोर्ट में इशे ने सुनवाई के दौरान कहा कि रात को एक परछाई उसके कमरे में आती थी। वो उसे छूने लगती थी प्राइवेट पार्ट्स को हाथ लगाती थी। चूंकि कमरे में अंधेरा होता था इसलिए वो कुछ देख नहीं पाती थी। परछाई का पता करने के लिए उसने कैमरा लगाया। तब पता चला कि 38 साल का मकानमालिक ये गलत हरकत कर रहा था। इशे ने बताया कि मई 2021 में उसने रेंट पर फ्लैट लिया था। रेंट पर फ्लैट लेने के कुछ वक्त बाद मकानमालिक ने एक पार्टी देकर उसका स्वागत किया था। इस दौरान उसने शराब पी और कमरे में सोने चली गई। आधी रात में मकानमालिक ने उसके साथ ऐसी हरकत की। महिला को पहले लगा कि उसका प्रेमी होगा। लेकिन उसके सिर पर बाल नहीं थे जबकि परछाई के काफी घने बाल थे। बात में कैमरे की वजह से पता चला कि मकानमालिक उसे आकर चूमा करता था।

और पढ़ें:

ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मां को न्यूट्रिशन से जुड़ी 4 बातों का रखना चाहिए खास ख्याल,न्यूट्रिशनिस्ट से लें TIPS

अंकिता के बाद एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ी दिल्ली की बेटी, बात करने से किया इंकार तो मार दी गोली

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज