56 साल के शख्स के मोहब्बत में पड़ा 19 साल का लड़का, चाचा बता कर करता रहा ये काम

Published : Sep 01, 2022, 03:04 PM IST
56 साल के शख्स के मोहब्बत में पड़ा 19 साल का लड़का, चाचा बता कर करता रहा ये काम

सार

प्यार में उम्र मायने नहीं रखता है। किसी को देखा और दिल धड़कने लगा ऐसा ही कुछ 19 साल के हॉकी प्लेयर के साथ हुआ। 56 साल के शख्स पर वो दिल हार बैठा। लंबे वक्त तक उसने इस रिश्ते को लेकर झूठ बोला। लेकिन अब दोनों खुल्लम-खुल्ला प्यार करने लगे हैं।

रिलेशनशिप डेस्क.एक युवा आइस हॉकी प्लेयर को खुद से 37 साल बड़े शख्स से प्यार हो गया। वो अपने रिलेशनशिप को छुपाने के लिए झूठ बोला करता था। वो अपने बॉयफ्रेंड को सालों तक चाचा बताता रहा। उसे लगता था कि लोग इस रिश्ते को नहीं समझ पाएंगे और शर्मिंदा करेंगे। जिसकी वजह से वो झूठ बोलता रहा। लेकिन उसने अपने प्यार का इजहार पूरी दुनिया के सामने कर दिया है। हालांकि अब भी अनजान लोग इस कपल को बाप-बेटे की जोड़ी समझ लेते हैं।

साल 2014 में जेन पुहक्का (Janne Puhakka ) जब 19 साल के थे तब उनकी मुलाकात 56 साल के रॉल्फ  नोर्डमो (Rolf Nordmo) से हुई थी। उस वक्त जेन एक प्रोफेशनल एथलीट थे। वो Quebec Major Junior Hockey League में खेलते थे। उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा किसी के साथ भी नहीं किया था। ना तो फैमिली इस बात को जानती थी और ना ही दोस्त और टीममेट्स। 27 साल के हो चुके जेन अब बताते हैं कि मैं डरा हुआ था और नहीं चाहता था कि लोगों को मेरी सेक्शुएलिटी के बार में पता चले। मुझे डर लगता था कि लोगों को जब ये पता चलेगा तो वो क्या मेरे बारे में सोचेंगे।

यूरोप में छुट्टी बिताने के बाद प्यार का हुआ एहसास

मुलाकात के बाद जेन और रॉल्फ गर्मी की छुट्टी यूरोप में बिताए। जिसके बाद उन्हें तुरंत एहसास होने लगा कि वो एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं। अब 64  साल के हो चुके रॉल्फ बताते हैं कि मेरे अंदर ऐसा एहसास था जिसे मैंने कभी भी फिल नहीं किया था। लेकिन उस वक्त मुझे लगा था कि एज गैप की वजह से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाएगा। मैं अपने एहसास से दूर होना चाहता था। लेकिन ऐसा नहीं कर पाया।

बॉयफ्रेंड को अंकल बता कर करने लगा था इश्क

वहीं, जेन को भी रॉल्फ से प्यार हो गया था। लेकिन वो इसे रिविल नहीं करना चाहता था।  छुट्टियों के बाद अगले हॉकी सीजन की तैयारी के लिए वो कनाडा लौट आया। कुछ वक्त बाद रॉल्फ उनसे मिलने पहुंच गए। जेन फिनलैंड के रहने वाले थे लेकिन कनाडा में एक परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने वहां लोगों से यह झूठ बोला कि रॉल्फ उनके अंकल हैं। ताकि अगर वे लोग मिले तो उनके रिश्ते को लेकर शक ना हो। 

दोनों अब रहते हैं एक साथ 

कुछ सालों बाद जेन ने अपने परिवार को अपने सेक्सुअलिटी और रिलेशनशिप के बारे में बताया दिया। उनकी फैमिली को इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी। वहीं रॉल्फ शादीशुदा था। 40 साल की उम्र तक वो अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनके तीन बच्चे भी हैं। बाद में उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। साल 2019 में दोनों अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिए। जेन ने हॉकी को अलविदा कह दिया और यूरोप लौटकर अपने पार्टनर के साथ शिफ्ट हो गए। दोनों पिछले तीन साल से फिनलैंड के हेलसिंकी में हैं। 

और पढ़ें:

हनीमून पर नई नवेली दुल्हन से नहीं भरा मन तो SEX की तलाश में निकला युवक, पढ़ें इसके बाद क्या हुआ

OMG !3 मिनट से ज्यादा नहीं खड़ी हो पाती है ये महिला, 24 घंटे में 10 बार होती है बेहोश

पत्नी के बर्थ डे पर पति ने लाया अनोखा गिफ्ट, वाइफ की अटकी सांस और...

PREV

Recommended Stories

One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?
Husband on Rent: इस देश में किराए पर पति रखती हैं महिलाएं