
रिलेशनशिप डेस्क. 34 साल के शख्स को नई नवेली दुल्हन के साथ बेवफाई करना महंगा पड़ गया। किसी और के साथ सेक्स करने की लालच ने उन्हें सीधे जेल पहुंचा दिया। पूरा मामला जानेंगे तो बोलेंगे कि ऐसे आदमी के साथ यहीं होना चाहिए था। अमेरिका के फ्लोरिडा में न्यूली वेड कपल हनीमून मनाने गए थे। दुल्हन के मन में अपने हनीमून को लेकर कई ख्वाहिश थी। लेकिन वो अधूरी रह गई। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।
34 साल के शख्स की हाल ही में शादी हुई थी। वह अपनी दुल्हन के साथ हनीमून मनाने फ्लोरिडा आया था। इस दौरान उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें प्रोस्टिट्यूशन की जानकारी दी गई थी। यानी सेक्स वर्कर का पता दिया गया था। शख्स के मन में पत्नी के अलावा किसी और के साथ संबंध बनाने का लालसा पैदा हो गया। वो इस मैसेज के झांसे में आ गया और पत्नी को होटल के कमरे में सोता छोड़कर निकल गया। वो मैसेज में दिए पते पर पहुंच गया।
सेक्स की लालच ने पहुंचा दिया जेल
लेकिन यहां पर उसका सामना खूबसूरत लड़की बजाय पुलिस वालों से हो गई। सीधे वो जेल पहुंच गया। दरअसल, अंडर कवर डिटेक्टिव एक प्रोस्टिट्यूशन के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन कर रहे थे। इसी के तहत अंडर कवर डिटेक्टिव ने ही शख्स के मोबाइल पर मैसेज भेजा था। मैसेज में दिए पते पर वो पहुंचा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
होटल में पहुंचकर शख्स ने मांगा लड़की
शख्स की गिरफ्तारी को लेकर हिल्सबोरो काउंटी शेरिफ कार्यालय के एक अधिकारी चाड क्रोनिस्टर ने बताया कि आरोपी हनीमून पर आया था। जब उसकी नई पत्नी सो गई तो उसने अंडरकवर डिटेक्टिव के एड का जवाब दिया। वो शाम में सेक्स के लिए तैयार हो गया और बताए गए होटल में पहुंचा और सेक्स के लिए लड़की की मांग की। जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया।
सेक्स क्राइम को रोकने के लिए चलाए जा रहे हैं स्टिंग ऑपरेशन
फ्लोरिडा में सेक्स क्राइम को रोकने के लिए स्टिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जिसमें अभी तक 176 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिल्सबोरो काउंटी शेरिफ कार्यालय की तरफ से यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस स्टिंग का मुख्य लक्ष्य उन लोगों को गिरफ्तार करना है जो वयस्क वेश्याओं और कम उम्र की लड़कियोंके साथ यौन संबंध की तलाश कर रहे हैं।
और पढ़ें:
OMG !3 मिनट से ज्यादा नहीं खड़ी हो पाती है ये महिला, 24 घंटे में 10 बार होती है बेहोश
2 बच्चों की जान लेकर शव के साथ सोती थी मां! 14 दिन बाद बेडरुम का नजारा देख कांप गई पुलिस
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.