अंकिता के बाद एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ी दिल्ली की बेटी, इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया तो मार दी गोली

Published : Sep 01, 2022, 04:17 PM ISTUpdated : Sep 01, 2022, 07:38 PM IST
अंकिता के बाद एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ी दिल्ली की बेटी, इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया तो मार दी गोली

सार

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक लड़कियों के साथ हैवानियत कर रहे हैं। पहले दुमका में अंकिता के साथ हैवानियत की गई। अब दिल्ली की 9वीं की छात्रा सिरफिरे की भेंट चढ़ गई। 

रिलेशनशिप डेस्क.झारखंड से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक एकतरफा प्यार की भेंट लड़कियां चढ़ रही हैं। लड़के से बात करने से इंकार करने पर उन्हें मौत दी जा रही है। ताजा मामला दिल्ली के संगम विहार से सामने आया है जहां, 9वीं क्लास की छात्रा को गोली मार दी गई। हालांकि उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना 25 अगस्त का है। बताया जा रहा था कि जब वो स्कूल से लौट रही थी तब तीन बाइक सवार लड़कों ने उसका पीछा किया। संगम विहार के बी ब्लॉक पहुंचने पर एक लड़के ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गए। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद वो घर तो लौट आई है। लेकिन उसके शरीर में गोली फंस गया है। बताया जा रहा है कि छह महीने बाद ऑपरेशन के जरिए उसे निकाला जाएगा।

नाम बदलकर लड़की से की थी दोस्ती

वहीं, पीछा करने वाले लड़के की पहचान अमानत अली के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वो लड़की का पीछा किया करता था। उसे इंस्टाग्राम पर भी परेशान करता था। जिसके बाद लड़की ने उसे वहां पर ब्लॉक कर दिया था। छह महीने से वो उससे बात नहीं कर रही थी।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमानत नाम बदलकर लड़की से दोस्ती की थी। लेकिन जब छात्रा को उसकी असलियत का पता चला तो उसने सारे संबंध तोड़ लिए थे। वो बात नहीं कर रही थी।

दुमका की अंकिता भी एकतरफा प्यार की हुई शिकार

जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को मारने का प्लान बनाया। लड़की के कंधे पर गोली लगी थी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। बता दें कि इससे पहले झारखंड के दुमका से भी दिल को दहलाने वाली वारदात सामने आई थी। यहां अंकिता सिंह नाम की लड़की को एकतरफा प्यार में हैवान ने जिंदा जलाकर मार डाला। 

बताया जा रहा है कि 23  अगस्त को सुबह चार बजे शाहरुख अंकिता के घर पहुंचा। वो सो रही थी। हैवान ने खिड़की से पेट्रोल फेंका और आग लगा दी। पांच दिन तक अंकिता मौत से लड़ती रही। लेकिन आखिरकार दम तोड़ दिया। पुलिस ने शाहरुख और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे देश में इस घटना के बाद आक्रोश का माहौल है।

और पढ़ें:

2 बच्चों की जान लेकर शव के साथ सोती थी मां! 14 दिन बाद बेडरुम का नजारा देख कांप गई पुलिस

पत्नी के बर्थ डे पर पति ने लाया अनोखा गिफ्ट, वाइफ की अटकी सांस और...

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज