
रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं प्यार में रंग-रूप, उम्र और अमीरी-गरीबी मायने नहीं रखता है। ऐसा ही कुछ इस लव स्टोरी में भी देखने को मिला है। टीएनएज लड़के को जहां एक हम उम्र से प्यार होना चाहिए था, वहां उसका दिल 56 साल की महिला के लिए धड़कने लगा। इतना ही नहीं पोता-पोती के साथ खेलने की उम्र में महिला उस लड़के के साथ इश्क लड़ा रही है और शादी भी करने वाली हैं। यूनिक लव स्टोरी थाईलैंड के नखोन प्रांत जुड़ी है।
56 साल की जनला नामुआंगरक और 19 साल के वुथिचाई चैंटराज एक दूसरे के पड़ोसी हैं। नामुआंगरक लड़के को उस वक्त से देख रही है जब वो 10 साल का था। दोनों के बीच प्रेम की शुरुआत दो साल पहले शुरू हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनाला का तलाक हो चुका था और वह घर में अकेली रहती थी। घरेलू काम में हेल्प के लिए वो वुथिचाइ को घर बुलाया करती थी। घर का काम बंटाते-बंटाते दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों कब एक दूसरे के प्यार में पड़ गए पता ही नहीं चला।
दोनों पब्लिक प्लेस कर करते हैं रोमांस
दोनों दो साल से डेट कर रहे हैं और 37 साल उम्र के अंतर के बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं। वो साथ में रेस्टोरेंट जाते हैं,घूमने जाते हैं। इतना ही नहीं दोनों बिना किसी झिझक के सार्वजनिक जगह पर एक दूसरे का हाथ थामते हैं और किस भी करते हैं।उन्हें अपने रिश्ते को लेकर कोई शर्मिंदगी नहीं है।
19 साल का लड़का मुझे जवान फील कराता है
19 साल का यंग लड़का बताता है कि मैं दो साल से जनाला को जानता हूं।जीवन में ऐसा पहली बार है जब मैं किसी की जिंदगी को संवारना-सजाना और आरामदायक बनाना चाहता हूं। मैं उसे बहुत पसंद करता हूं वो बहुत मेहनती और ईमानदार है। वहीं, जनला कहती हैं ,'वुथिचाई मेरे लिए सुपरहीरो की तरह है।वह रोजाना मेरी मदद करता है। जब वो बड़ा हुआ तब हम दोनों के बीच एहसास पनपा। जब हम लोगों को अपने रिश्ते के बारे में बताते हैं तो लोग हमें पागल समझते हैं। जब मैंने ये बात बच्चों को बताई तो वो भी दंग थे। लेकिन वुथिचाई मुझे जवान फील कराता है। हम दोनों साथ में रहते हैं और शादी करने वाले हैं। हम बहुत खुश हैं।
बता दें कि जनला का शादी के 20 साल बाद तलाक हो गया।उनके तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र 30 के करीब है, यानी वो होने वाले बाप से 10 साल के करीब बड़े हैं। ऐसे रिश्ते को आप क्या नाम देंगे प्यार या पागलपन।
और पढ़ें:
Miss अर्जेंटीना और Miss प्यूर्टो रिको ने की शादी, दो हसीनाओं के Love और मैरेज का देखें Video
पति अगर बिना वजह पत्नी को छोड़कर चला जाए, तो वाइफ के पास क्या है कानूनी विकल्प यहां जानें
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.