अर्जेंटीना और प्यूर्टो रिको का प्रतिनिधित्व करने वाली दो ब्यूटी क्वीन मारियाना वरेला और फैबियोला वैलेंटाइन हमेशा के लिए एक दूजे की हो गई हैं। दो साल डेट करने के बाद हसीनाओं ने शादी कर ली। सोशल मीडिया पर इस शादी के खूब चर्चे हो रहे हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. मिस अर्जेंटीना मारियाना वरेला (Miss Argentina Mariana Varela) और मिस प्यूर्टो रिको फैबियोला वैलेंटाइन (Miss Puerto Rico Fabiola Valentín) आखिकार हमेशा के लिए एक दूजे की हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने आधिकारिक घोषणा की, कि वो अब शादीशुदा हैं। दो साल से दोनों डेट कर रहे थें। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर समझ सकते हैं कि दोनों एक दूसरे को कितना प्यार करते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

28 अक्टूबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे

मारियाना और फैबियोला 28 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधें। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंड पर प्यार, सगाई और कुछ इमोशलन मूमेंट का वीडियो शेयर किया। वीडियों में उन्होंने अपने कई पलों को दिखाया है। वीडियो में दोनों हसीनाएं साथ में छुट्टियां मनाते और एक दूसरे को प्रोपज करते हुए नजर आ रहे है। इतना ही नहीं वो एक दूजे को बड़ी बेबाकी से लिप किस भी करते दिखाई दे रही हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,'
अपने रिश्ते को निजी रखने का विकल्प चुनने के बाद, हम एक विशेष दिन के लिए अपने दरवाजे खोलते हैं।28/10/22।'

View post on Instagram

लोग ब्यूटी क्वीन को शादी की बधाई दे रहे हैं

उनके वीडियो को अबतक 3 लाख के करीब लोगों ने लाइक्स किया है। दोनों को लोग शादी की बधाई दे रहे हैं। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के आधिकारिक अकाउंट पर भी फोटो पोस्ट कर ब्यूटी क्वीन को बधाई दी गई है। सोशल मीडिया पर जिस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है उससे लग रहा है कि अब समाज इस तरह की शादी को भी खुले दिल से अपना रहा है। 

दोनों साथ में कई मॉडलिंग एजेंसियों में किया काम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मारियाना और फैबियोला मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2020 ब्यूटी प्रतियोगिता के दौरान मिले और यहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई। इस कपल ने कई मॉडलिंग एजेंसियों के साथ भी काम किया है। दोनों ने खुद को स्वीकार किया और एक दूसरे का हाथ थामने से जरा भी नहीं हिचकिचाईं। रिश्ता चाहे मर्द और औरत का हो या फिर औरत-औरत , मर्द-मर्द का। हर रिश्ता प्यार, विश्वास और समर्पण मांगता है। ये तीनों मारियाना और फैबियोल में देखने को मिल रहा है। दोनों का साथ हमेशा बना रहें।

और पढ़ें:

बचपन की प्रेमिका को मां बनाने के बाद शख्स को पता चला कि वो Gay है, इसके बाद की कहानी दिलचस्प है

पति अगर बिना वजह पत्नी को छोड़कर चला जाए, तो वाइफ के पास क्या है कानूनी विकल्प यहां जानें