70 साल की पाकिस्तानी दुल्हन ने 37 साल के दूल्हे से रचाई शादी, हनीमून मनाने को लेकर जताई ये ख्वाहिश

Published : Aug 26, 2022, 12:50 PM ISTUpdated : Aug 26, 2022, 05:04 PM IST
70 साल की पाकिस्तानी दुल्हन ने 37 साल के दूल्हे से रचाई शादी, हनीमून मनाने को लेकर जताई ये ख्वाहिश

सार

जिस उम्र में लोग जिंदगी से मोह त्याग देते हैं उस उम्र में महिला ने शादी करके सबको हैरान कर दिया। 70 साल की महिला एक ऐसे देश से ताल्लुक रखती है जहां औरतों पर हजारों पाबंदियां है। लेकिन बुजुर्ग महिला ने प्यार की खातिर हर बंधन को तोड़ दिया।

रिलेशनशिप न्यूज. 'ना उम्र की सीमा हो...ना जन्म का हो बंधन' गाना फिल्म प्रेम गीत का है। इस गाने को एक महिला ने अपने जीवन में हूबहू उतार लिया है। 70 साल की उम्र में जहां लोग मोहमाया से दूर हो जाते हैं। वहीं, इस महिला ने खुद से आधी उम्र के शख्स से शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया। महिला पाकिस्तान से ताल्लुक रखती है। जहां महिलाओं पर हजारों पाबंदियां होती है। वहां पर इस महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने प्यार को पा लिया। चलिए उम्र को धत्ता बताकर एक हुए कपल की कहानी सुनाते हैं।

जवानी का प्यार बुढ़ापे में हुआ पूरा

70 साल की किश्वर बीबी और 37 साल के इफ्तिखार का प्यार आखिरकार पूरा हो गया। किश्वर बीबी का अधूरा प्यार उम्र के इस पड़ाव में आकर पूरा हो गया। दरअसल, इफ्तिखार और किश्वर लंबे वक्त से एक दूसरे को पसंद करते थे। महिला उस वक्त जवान थी और इफ्तिखार का उम्र बहुत कम था। दोनों एक दूसरे के साथ निकाह करना चाहते थे। लेकिन लड़के के परिवार इसके लिए राजी नहीं थे। परिवार के दबाव में आकर उसे किसी और से शादी करनी पड़ी। लेकिन किश्वर बीबी किसी और की होने से इंकार करते हुए 70 की उम्र तक कुंवारी रहीं।

इफ्तिखार के छह बच्चे हैं और महिला थी कुंवारी

इस दौरान इफ्तिखार के छह बच्चे हो गए। लेकिन कहते हैं ना प्यार अगर सच्चा हो तो एक ना एक दिन वो मिल ही जाता है। किश्वर को आखिकार उनका इफ्तिखार मिल गया। महिला को इस बात का अंदाजा नहीं था कि कि उनकी शादी अपने जवानी के प्यार से हो जाएगी। वहीं, इफ्तिखार ने बताया कि पहली शादी के बाद भी वो अपने प्यार से मिलना नहीं छोड़ा था। हम एक दूसरे के सात वक्त बीताते थे। उसने किसी और से शादी नहीं की। 

70 साल की महिला हनीमून पर जाना चाहती हैं यहां

सोशल मीडिया पर इनकी शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग इनकी शादी के लिए बधाई दे रहे हैं तो कुछ मजे ले रहे हैं। शादी के बाद अब किश्वर अपने हमसफर इफ्तिखार के साथ हनीमून पर जाना चाहती हैं। वो कराची या मरी हिल स्टेशन में हनीमून मनाने की ख्वाहिश रखती हैं।

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी:50 की आंटी अचानक हो गई हैं 'जवान', करने लगी हैं लड़कों के साथ फ्लर्ट

एक कमरे में 2 महिलाओं ने बिताई रात, Kiss के बाद हुआ कुछ ऐसा, बदल गई दोनों की जिंदगी

म्यूजिक में डूबी 2 लड़कियां आपस में बनाना चाहती हैं संबंध, Video देख फैंस बोले-Spicy hours

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!