
रिलेशनशिप डेस्क. वो 60 साल की थी...अब इस दुनिया में नहीं हैं। पति के हाथों उसकी मौत हुई। हत्या की वजह उसके चरित्र को बताया गया। पाकिस्तान के रहने वाले 72 साल के शख्स को अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक था और उसने उसकी जान ले ली। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद वो खुद को कानून के हवाले भी कर दिया। हालांकि उसे अपने किए पर पश्चातावा है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता कैसे शक की वजह से दम तोड़ देता है।
क्या है पूरी कहानी
पाकिस्तान के अब्दुल गफूर की शादी को 40 साल हो चुके थे। तीन बेटे और दो बेटियां अल्लाह ने उन्हें नवाजी थी। जिंदगी खुशाहल चल रही थी। लेकिन अचानक अब्दुल गफूर को लगा कि उनकी 60 साल से ज्यादा उम्र की पत्नी का अफेयर चल रहा है। अब्दुल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को गलत काम करते देखा। वो भी अपने बेटे के दोस्त के साथ। उसकी उम्र बस 20 साल की है। समझाने पर भी जब वो नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी। चाकू से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
बच्चे पिता की लेना चाहते हैं जान
अब्दुल गफूर ने 22 अक्टूबर को इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पाकिस्तान के कानून के मुताबिक उसे सजा दी जाएगी। हालांकि बच्चे अपने पति का माफ नहीं करना चाहते हैं। वो थाने पहुंचकर पुलिस को उसे छोड़ने के लिए बोल रहे हैं, ताकि वो उसकी जान लें सकें। अपनी मां का जाने का गम उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वहीं, अब्दुल गफूर ने कहा कि उन्हें अफसोस है। पत्नी की जान नहीं लेनी चाहिए थी। जिंदगी बर्बाद हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी सलाह दी कि उनके जैसा भूल ना करें। गुस्से में कोई गलत काम ना उठाए। इससे अच्छा है कि वो घर छोड़कर चले जाए या फिर सामनेवाले को निकाल दें। लेकिन हत्या किसी समस्या का हल नहीं होता है।
और पढ़ें:
पत्नी ने 10 साल के बेटे के सामने पति को लटका दिया सूली पर, पूरी कहानी जान कांप जाएगी रुह
दुल्हन जो नहीं बन सकी सुहागन, बारात निकालकर दूल्हे ने रास्ते में कर दिया 'कांड'
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.