रिश्ते को बचाने के लिए 6 महीने तक अलग रहे पति-पत्नी, नहीं की एक-दूसरे से बात, फिर आया ट्विस्ट

Published : Aug 09, 2022, 11:52 AM ISTUpdated : Aug 09, 2022, 05:39 PM IST
रिश्ते को बचाने के लिए 6 महीने तक अलग रहे पति-पत्नी, नहीं की एक-दूसरे से बात, फिर आया ट्विस्ट

सार

एक विवाहित जोड़े ने आठ महीने अलग रहकर बिताए और आखिरकार वो एक साथ वापस आ गए। उन्होंने ऐसा किया क्यों आइए आपको बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क : कई बार रिश्तों को बचाने के लिए हमें रिश्ते से दूरी बनानी पड़ती है। जी हां, कई बार यह दूरियां जरूरी भी होती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में रहने वाले इस कपल के साथ, जो 7 साल तक शादी के बंधन में बंधे रहे। लेकिन जब उनके रिश्ते में दूरियां आने लगे लगी तो उन्होंने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला किया। 6 महीने बाद दोनों को एक दूसरे की कमी का एहसास हुआ और उन्होंने दोबारा साथ होने का फैसला किया। आइए हम आपको बताते हैं सना और अदनान की क्यूट स्टोरी के बारे में...

कौन है सना और अदनान
सना और अदनान अखंड अमेरिका में रहने वाला एक शादीशुदा कपल है। जिन्होंने 20 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी और लगभग सात साल तक एक दूसरे के साथ रहे। लेकिन कुछ साल बाद ही सना और उसके पति ने अपनी शादी में दरार का अनुभव किया। दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की खूब कोशिश की, लेकिन एक समय पर दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया था। ऐसे में अपने रिश्ते को बचाने के लिए उन्होंने अलग-अलग घरों में रहने और अपने खर्चों को खुद वहन करने का फैसला किया।

3 साल तक एक-दूसरे से अलग रहने का किया फैसला
सना की कहानी जनवरी में टिकटॉक पर वायरल हो गई थी, जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। दंपति तीन साल तक अलग रहने के लिए सहमत हुए, लेकिन 6 महीने बाद जून में उन्होंने एक साथ वापस होने का फैसला किया। सना ने कहा कि दूरी ने दिल में एक बार फिर प्यार को जगा दिया और वह फिर से अलग रहने के लिए नहीं कहेगी।

पूरी तरह से बदल गया अदनान
सना ने कहा कि अदनान, "बहुत बदल गया है। वह केयरिंग और प्यार करने वाला बन गया है।" उन्होंने कहा कि पारंपरिक विवाह की गतिशीलता "बासी" हो सकती है। लेकिन अदनान से दूर रहने ने उनकी अंतरंगता, जुनून और फिर से एक साथ रहने के उत्साह को जीवंत कर दिया है।

साथ रहने की अपनी चुनौतियां
सना के अनुसार, महीनों अलग रहने के बाद, पहले तो वे एक साथ वापस आने के लिए उत्साहित थे और हर दिन एक-दूसरे के साथ बिताते थे। लेकिन तीन सप्ताह के बाद, सना फिर वही महसूस करने लगी और पुरानी आदतों में ढ़ल गई। उसने कहा- "मैंने पिछले 6 महीनों में जो कुछ भी सीखा है, उसे करना बंद कर दिया और कहा कि मैं फिर कभी नहीं करूंगी। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उससे खुद को दूर करना आसान नहीं है। लेकिन मैं यह सुनिश्चित कर रही है कि मैं उसे अपनी पूरी दुनिया न बनाऊं।"

अब ऐसी जिंदगी जीते है सना और अदनान
युगल अब लॉस एंजिल्स में रहता है। हालांकि, सोमवार से गुरुवार तक दोनों अपना काम करते हैं। इसमें दोनों एक-दूसरे के काम में दखलअंदाजी नहीं करते है। जब अदनान देर से काम करता है, तो सना पेंटिंग और ड्राइंग के अपने शौक को पूरा करती हैं। वीकेंड दोनों साथ बिताते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात, हम एक साथ रात का खाना बनाते हैं; शनिवार को फोन दूर रखकर एक-दूसरे से बातें करते हैं और बहुत अच्छा समय बिताते हैं। 

और पढ़ें: ब्लैक डायरी: घर से लेकर बेडरूम तक...पति करता था इग्नोर, एक दिन उसकी जेब ने मुझे शॉक्ड कर दिया

मां बनने के लिए महिला ने मांगा स्पर्म, तीन पुरुषों ने पूरी की 'जरूरत', बेबी होने पर उठा ये बड़ा सवाल

PREV

Recommended Stories

Husband on Rent: इस देश में किराए पर पति रखती हैं महिलाएं
पत्नी ने 2 साल तक छुआ नहीं..पर करती है ये 'गंदा काम', पति का छलका दर्द