
रिलेशनशिप डेस्क : शादी सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन कई बार इस रिश्ते में बेवफाई आ जाती है, ऐसे में रिश्ता सात जन्म तो क्या 1 जन्म भी नहीं निभाया जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ 38 साल की इस महिला के साथ जिसका 42 वर्षीय पति अपने से आधी उम्र की लड़की के साथ अफेयर कर रहा था और उसे चीट कर रहा था, फिर किस तरह से उसे पति की बेवफाई का पता चला, खुद उसने आपबीती सुनाई। आइए आज ब्लैक डायरी में हम आपको बताते हैं कि कैसे एक छोटी सी अंडर वियर ने पति के धोखे का खुलासा किया।
मुझे करता था इग्नोर
यह कहानी है अमेरिका में रहने वाली 38 साल की महिला और 42 साल की पुरुष की। (किसी कारणवश दोनों का नाम नहीं लिखा गया है।) दोनों की शादी को 8 साल हो चुके थे, लेकिन पति अपनी पत्नी को धोखा देने लगा। महिला ने बताया कि वह मेरे बगल में बैठकर लड़की को मैसेज किया करता था। घर के कामों में भी वह मेरी मदद नहीं करता था। मुझको सारा घर का काम अकेले करना पड़ता था। बेडरूम में भी जब उसका मन होता तब वह मेरे साथ रोमांस करता, नहीं तो ऑफिस की थकावट का बहाना मार कर उल्टा मुंह करके सो जाता था। मुझे शक तो था कि मेरे पति का मुझमें इंटरेस्ट काम हो रहा है, लेकिन ये नहीं सोचा था कि वह मुझे धोखा देगा।
एक अंडर से हुआ खुलासा
महिला आगे बताती है कि एक बार जब मैं अपने पति के कपड़े धो रही थी तो मुझे उसकी पेंट में से एक पिंक कलर की लेडीस अंडर वियर मिली। मुझे यह देखकर बहुत हैरानी हुई, क्योंकि ये वो इंसान नहीं हो सकता है, जो हमेशा मुझे प्यार करने की बात करता था। उसने अपने पति से ना ही अंडरवेयर के बारे में पूछना ही इस घटना के बारे में कोई सवाल किया। लेकिन कुछ समय बाद उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात सामने आ ही गई कि उसका संबंध उसकी 23 वर्षीय असिस्टेंट के साथ चल रहा है।
बच्चे के कारण सहा दर्द
महिला कहती हैं इस घटना के बाद मैं काफी टूट चुकी थी, लेकिन अपने बेटे के लिए मैंने सब कुछ भुलाने का फैसला किया। लेकिन फिर मुझे लगा कि यह गलत है, तो मैं उसे अलग रहने लगी। महिला ने अब तक पति को इस बारे में कुछ नहीं बताया उसकी पेंट की जेब से उसे एक लड़की का अंडर वियर मिली थी।
एक्सपर्ट ही राय
शादी या रिश्ते में अक्सर ऐसा होता है कि महिला या पुरुष का किसी एक के प्रति रुझान कम होने लगता है। ऐसे में दूसरी जगह दिल लगाने से बेहतर है कि आप दोनों आपस में बैठकर अपने बीच की दूरियों को कम करें। अपने परिवार के बारे में सोचें और एक दूसरे के अंदर उन अच्छाइयों को तलाशने की कोशिश करें, जिनकी वजह से आपने एक दूसरे को पसंद कर जीवनसाथी चुना था।
और पढ़ें: ब्लैक डायरीः वो मेरे साथ बेड पर सोता था, लेकिन फिजिकल नहीं होता था क्योंकि...
भूखा रखा...सुइयां चुभोई, 5 साल की बच्ची के साथ माता-पिता ने पार की हैवानियत की हद
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.