स्तनपान से ज्यादा जरूरी है इनके लिए शराब पीना...मिलिए दुनिया की इस सबसे अजीबोगरीब मां से

मां अपनी औलाद की सलामती के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। लेकिन एक मां अपनी एक लत की वजह से उसे दूध नहीं पिला पाती है। इसके लिए उसने अपने दोस्त का सहारा लिया। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 8, 2022 6:58 PM IST / Updated: Aug 10 2022, 06:54 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. मां से महान दुनिया में कोई नहीं। यह एक शब्द पूरी कायनात पर भारी है। इंसान से लेकर भगवान तक मां की ममता के आगे नतमस्तक हो जाते हैं। अपनी औलाद की सलामती के लिए यमराज से भी लड़ जाती है मां। पर आज हम आपको एक ऐसी मां के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनी संतान से ज्यादा शराब से मोहब्बत है। ऐसी मां जो शराब पीकर बच्चे को दूध नहीं पिला सकती इसलिए अपनी सहेली से बच्चे को स्तनपान करवाती है।

मिलिए दुनिया की सबसे अजीबो गरीब मां से

हैरान करने वाला यह वाकया है ब्रिटेन का और दुनिया को चौंकाने वाली इस मां का नाम है ग्रेस। मां बनने के बाद ग्रेस की सबसे बड़ी मुश्किल यही थी कि वह अपने बच्चे को स्तनपान कैसे करवाए। क्योंकि ग्रेस को शराब पीने की लत है जिसे वह छोड़ नहीं सकती। पर बच्चे को नियमित रूप से मां का दूध मिलता रहे यह भी जरूरी था। डॉक्टरों ने सलाह दी कि शराब पीकर बेबी को ब्रेस्ट फीडिंग करवाना ठीक नहीं। इसलिए ग्रेस ने बीच का रास्ता निकाला और बच्चे को स्तनपान करवाने के लिए अपनी सहेली को राजी कर लिया।

लंदन की ‘देवकी’ को ‘यशोदा’ का वरदान

देवकी और यशोदा की कहानी तो आपने सुनी ही होगी। कृष्ण को जन्म देने के बाद भी जेल में बंद होने के कारण देवकी उन्हें मां का प्यार नहीं दे सकीं। तब गोकुल में कान्हा को मिली यशोदा मैया जिनकी ममता का अमृतपान कर कृष्ण बड़े हुए। हालांकि ब्रिटेन की ‘देवकी’ यानी ग्रेस के सामने ऐसी कोई मजबूरी नहीं। पर शराब की लत ऐसी है कि चाह कर भी अपने बच्चे को स्तनपान नहीं करवा सकती। इसलिए ग्रेस ने बच्चे को स्तनपान करवाने और परवरिश के लिए अपनी सहेली को ही नर्स बना लिया। खास बात यह है कि ग्रेस की सहेली का भी सात महीने का एक बच्चा है पर उसने खुशी-खुशी यह दोहरी जिम्मेदारी कुबूल कर ली।

ऐसी मां और सहेली के लाखों कदरदान

ग्रेस की आलोचना करने वाले चाहे कुछ भी कहें पर सच तो यह है कि दुनिया में लाखों लोग उसके फैसले के साथ खड़े नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर बच्चे के साथ ग्रेस और उनकी सहेली का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ग्रेस ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बच्चे को उनकी सहेली अपना दूध पिला रही है। इस वीडियो को अब तक 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। टिकटॉक पर ग्रेस के फॉलोअर्स भी एक लाख से ज्यादा हो चुके हैं। 

बच्चे की सेहत के लिए ‘दूध का कर्ज’ 

टिकटॉक पर जारी इस वीडियो में ग्रेस और उनकी सहेली बच्चे के साथ मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। वीडियो पर कमेंट में एक शख्स ने ग्रेस को लिखा है- ‘आपकी बेबी को सहेली क्यों स्तनपान करवा रही है? आप ड्रिंक करने के साथ-साथ अपनी बेबी को स्तनपान भी करवा सकती हैं।“ इस पर ग्रेस का कहना है कि वह अपने बच्चे को स्वस्थ देखना चाहती हैं इसीलिए अपनी सहेली से स्तनपान करवा रही हैं। ग्रेस ने एक और वीडियो शेयर करते हुए लिखा है – ‘अपने बच्चे के बेहतर इम्युन सिस्टम के लिए अपनी सहेली को उसका नर्स बनाया है। मेरी सहेली का बच्चा सात महीने का है और फिलहाल वीकंड पर शहर से बाहर है।‘  

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

ग्रेस के इस कदम से अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि यह फैसला कितना सही है। सवाल है कि क्या एक मां सिर्फ शराब पीने के शौक को पूरा करने के लिए अपने नवजात बच्चे के लिए उधार का स्तनपान करवा सकती है? इसे लेकर लोगों की राय अलग-अलग है। एक महिला ने लिखा है कि वह अपनी बेबी को कभी किसी और को ब्रेस्ट फीडिंग के लिए नहीं दे सकती। एक दूसरी महिला ने इस बात पर हैरानी जताई है कि कोई मां कैसे अपने बच्चे के लिए ऐसा फैसला ले सकती है। कुछ महिलाओं ने अपने कमेंट्स में ग्रेस की सहेली की जमकर तारीफ भी की है।

और पढ़ें:

'दुश्मन देश' की बेटी हैं पीएम मोदी की बहन, राखी भेज मांगा है इस बार 'स्पेशल गिफ्ट'

मां बनने के लिए महिला ने मांगा स्पर्म, तीन पुरुषों ने पूरी की 'जरूरत', बेबी होने पर उठा ये बड़ा सवाल

Raksha Bandhan:धरती फटी और भाई-बहन उसमें समा गए, इस मंदिर में 'जीवत है' भाई-बहन का प्यार

Share this article
click me!