फोन पर दूसरी लड़की की आवाज सुनते ही गर्लफ्रेंड का घूम गया दिमाग, प्रेमी के घर को कर दिया आग के हवाले

Published : Nov 24, 2022, 12:11 PM IST
फोन पर दूसरी लड़की की आवाज सुनते ही गर्लफ्रेंड का घूम गया दिमाग, प्रेमी के घर को कर दिया आग के हवाले

सार

ब्वॉयफ्रेंड के फोन पर दूसरी लड़की की आवाज सुनते ही गर्लफ्रेंड का दिमाग घूम गया। उसने अपने प्रेमी को सबक सीखाने के लिए कुछ ऐसा किया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। उसने उसके घर में आग लगा दी। 

रिलेशनशिप डेस्क.प्यार में इंसान जब होता है तो अजीबो गरीब हरकत करने लगता है। उसके अंदर जलन की भावना इस कदर भर जाती है कि वो सोचने समझने की शक्ति भी खो देता है। ऐसा ही कुछ अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली लड़की के साथ हुआ। उसने ना सिर्फ अपनी प्रेमी के घर में आग लगा दी, बल्कि कई कीमती सामान चुराने का भी आरोप उसपर लगा है। पूरी कहानी सुनकर दंग रह जाएंगे और सोचेंगे कि ये कैसा प्यार है।

प्रेमी के फोन पर दूसरी लड़की को देख आग बबूला हुआ प्रेमिका

टेक्सास में रहने वाली 23 साल की सेनादा मैरी सोटो (Senaida Marie Soto) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को फेसटाइम यानी वीडियो कॉलिंग की थी। उस वक्त एक दूसरी महिला ने कॉल उठा लिया। जैसे ही उसने लड़की की आवाज सुनी वो भड़क गई। उसे लगा कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा है। आग बबूला हुई सैटो सुबह के 2 बजे प्रेमी के घर में घुस गई और लिविंग रूप में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। 

देखते ही देखते आग पूरे घर को अपने चपेटे में ले लिया

इतना ही नहीं आग बबूला हुई लड़की ने प्रेमी को फेसटाइम कॉल करके जलता हुआ सोफा दिखाया और कहा कि 'मुझे आशा है कि आपका सामान ठीक हो जाएगा', और फिर फोन काट दिया। जब घर में आग लगी थी, तब वीडियो रिकॉर्ड किया गया था और यह दिखाया गया था कि उसने सोफे पर आग लगा दी, जिससे घर आग की लपटों में घिर गया, साथ ही 50,000 डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ।

प्रेमिका को कर लिया गया है गिरफ्तार

इतना ही नहीं सोटो पर प्रेमी के घर से कीमती सामान चुराने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने  सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे बर्गलरी हैबिटेशन-फोर्स, गुंडागर्दी और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फेसटाइम में जिस महिला ने फोन का आंसर किया था वो उसके प्रेमी की रिश्तेदार थी। बेवकूफी और जलन में आकर सोटो ऐसी हरकत कर बैठी और जेल पहुंच गई। वहीं, लड़के के घरवाले दहशत में है। तो सोटो के प्रेमी को समझ आ रहा है कि वो ऐसा कैसे कर सकती है और ना ही उसके घरवालों को यकीन हो रहा है। 

और पढ़ें:

इस कपल को देखकर घूम जाएगा माथा, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में बन गए 'एलियन'

ग्रैजुएट लड़की कब्रिस्तान में करती है जॉब, मिलती है 45000 रुपये सैलरी, पढ़ें दिलचस्प कहानी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!