जब दूल्हे राजा के सामने पूछा ऐसा सवाल, दुल्हन हो गई शर्म से लाल-देखें Video

दूल्हे के सामने स्टेज पर दुल्हन से ऐसा सवाल पूछा गया जिसे सुनकर वो शर्म से लाल हो गई। जबकि वहां मौजूद हर इंसान की हंसी फूट पड़ी। सोशल मीडिया पर दुल्हन का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 18, 2022 12:56 PM IST / Updated: Aug 18 2022, 08:03 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. पहले की शादियों मुकाबले आज की शादी में दूल्हा-दुल्हन काफी खुले होते हैं। वो परिवार, दोस्त और रिश्तेदार के बीच एक दूसरे से प्यार का इजहार करने से भी नहीं चूकते हैं। शादियों में अक्सर कई ऐसे पल आते हैं जिसे देखकर कभी हंसी आ जाती है तो कभी हैरानी होती हैं। दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग प्लानिंग करते हैं। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन से एक ऐसा सवाल पूछ लिया जाता है जिसे सुनकर वो शर्म से लाल हो जाती हैं।

वीडियो में दूल्हा-दुल्हन (bride groom video) वरमाला के लिए स्टेज पर मौजूद होते हैं। लाल जोड़े में और हैवी ज्वेलरी में दुल्हन बहुत ही सुंदर लगती हैं। दुल्हन ने बहुत ही कम मेकअप कर रखा है। वहीं,दूल्हा व्हाइट शेरवानी में काफी हैंडसम दिख रहा होता है। इस दौरान स्टेज पर मौजूद लड़की दुल्हन से एक सवाल पूछती हैं। जिसे सुनकर दुल्हन शरमा जाती है।

Latest Videos

शादी के बाद पति का फोन चेक नहीं करेंगी?

स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन से लड़की तीखे सवाल करती हैं। दुल्हन से लड़की दूल्हे के फेवर में सवाल करती हैं,'शादी के बाद कभी इनका फोन चेक नहीं करोंगे?' सवाल सुनने के दौरान दुल्हन काफी सीरियस नजर आई लेकिन जैसे ही सवाल सुना वो समझ नहीं पाई कि क्या कहें। वो मुस्कुराती हैं और शरमा जाती हैं। उनका रिएक्शन देखकर वहां लोग हंसने लगते हैं। क्योंकि दुल्हन का ऐसा रिएक्शन होता है कि मानो वो कह रही हों कि नहीं शादी के बाद फोन तो चेक करेंगी।

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो लोगों को आ रहा खूब पसंद

इस वीडियो को  witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड किया गया है। वीडियो शेयर करके कैप्शन में लिखा गया है,'आप क्या सोचते हैं इसे 8वां वचन होना चाहिए?' वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि ज्यादातर पतियों को शिकायत होती हैं कि उनकी पत्नी हर रोज उनका फोन चेक करती हैं। हालांकि यह एक मजाक का विषय होता है, जो पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है। लेकिन कभी-कभी इसकी अति इस रिश्ते को नुकसान भी पहुंचाती है।

और पढ़ें:

मेनोपॉज क्या बन रही है तलाक की वजह, 65 प्रतिशत महिलाओं ने माना-सेक्स लाइफ पर पड़ा असर

बिना किसी डॉक्टर और पुरुष के संपर्क में आए 24 साल की महिला बन गई मां, जानें कैसे हुआ यह 'चमत्कार'

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?