ब्लैक डायरी: 5 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं, प्यार के बावजूद ब्वॉयफ्रेंड शादी से भाग रहा दूर

हम दोनों 34 साल के हैं और एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं। 5 साल का साथ है और प्यार भी बहुत है। अब मैं इस रिश्ते को नाम देना चाहती हूं, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड इससे दूर भाग रहा है। क्या करूं समझ नहीं आ रहा है।
 

Nitu Kumari | Published : Nov 3, 2022 1:41 PM IST / Updated: Nov 03 2022, 07:18 PM IST

ब्लैक डायरी: महिमा (बदला हुआ नाम) के हजारों सपने दीपक (बदला हुआ नाम) के साथ जुड़े हुए हैं। वो अपने रिश्ते को एक लेबल आगे ले जाना चाहती है।लेकिन प्यार करने के बाद भी दीपक शादी करने के लिए राजी नहीं हो रहा है। उसने अपना डर महिमा को बता दिया है। महिला उसके साथ जबरदस्ती नहीं कर सकती है, लेकिन खुद के सपनों को टूटता देख भी नहीं सकती है। तो चलिए प्यारे से रिश्ते में उलझन की पूरी कहानी बताते हैं और एक्सपर्ट की क्या राय है वो जानते हैं।

महिमा और दीपक एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। दोनों अपने घर से दूर एक दूसरे के साथ रहते हैं। 5 साल से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं। महिमा बताती हैं कि भले ही मैं सुहागन नहीं हूं, लेकिन एक पत्नी की सारी जिम्मेदारियां उठाती हूं। हमारे बीच शारीरिक रिश्ता भी अच्छा है। लेकिन अब मैं इस रिश्ते को नाम देना चाहती हूं। दीपक से शादी करना चाहती हूं, ताकि मां बनने का सपना पूरा कर सकूं। लेकिन दीपक शादी के पक्ष में फिलहाल नहीं है। 

महिमा बताती हैं कि एक बार जब मैं शादी की जिद पकड़ ली तो उसने अपना डर बताया। उसने बताया कि उसके मम्मी-पापा के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। दोनों खूब झगड़ते हैं। बचपन से वो दोनों की लड़ाई के बीच बड़ा हुआ है। वो नहीं चाहता है कि शादी के बाद जब वो पति-पत्नी बन जाएंगे तो ऐसे ही झगड़ने लगें। वो बिना शादी के साथ रहना चाहता है। इतना ही नहीं वो बिना शादी ही बच्चे को इस दुनिया में लाने को कहता है। समझ नहीं आ रहा है कि मैं उसे कैसे समझाऊं। अब मेरे घरवाले भी शादी को लेकर प्रेशर डाल रहे हैं।

एक्सपर्ट की राय-आपका इस तरह सोचना गलत नहीं है। शादी ना सिर्फ सामाजिक बंधन है बल्कि कई तरह के कानूनी सुरक्षा भी प्रदान करता है। हालांकि आपको खुश होना चाहिए कि वो भी आपको बहुत प्यार करता है और अपना डर बता दिया है। एक रिश्ते के लिए प्यार बहुत जरूरी होता है जो आप दोनों के बीच हैं। अगर आप उसपर दबाव डालकर शादी करती हैं तो आप हमेशा महसूस करेंगी कि उसने स्वेच्छा से ऐसा नहीं किया। आप अगर शादी का मन बना ली हैं तो धीरे-धीरे उन्हें समझाइए और यकीन दिलाइए कि शादी के बाद आप दोनों के बीच कुछ नहीं बदलने वाला है। अगर फिर भी बात नहीं बनती तो काउंसलर की मदद लीजिए। 

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

56 साल की दादी ने 19 साल के लड़के से की सगाई, सरेआम बिना शरमाए करते हैं ये काम

पति अगर बिना वजह पत्नी को छोड़कर चला जाए, तो वाइफ के पास क्या है कानूनी विकल्प यहां जानें

Share this article
click me!