
रिलेशनशिप डेस्क। पहले रिलेशनशिप शुरू करने के लिए अक्सर पुरुष ही पहल करते थे। आम तौर पर औरतें यह मान कर चलती थीं कि पुरुष ही प्रपोज करेंगे। लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। अब लड़कियां भी आगे बढ़ कर प्रपोज कर रही हैं। इसे ठीक भी माना जा रहा है। पुरुष इसे अच्छा ट्रेंड मान रहे हैं। यह इस बात को भी दिखाता है कि अब लड़कियां पहले की तरह संकोची नहीं रहीं और उन्हें रिलेशनशिप को स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है। वे जमाने से छुप कर प्यार करने में यकीन नहीं करतीं। समय के साथ वे बोल्ड हो चुकी हैं। एक खास बात यह भी है कि जो लड़कियां आगे बढ़ कर खुद प्रपोज करती हैं, उनके प्रति पार्टनर ज्यादा डेडिकेटेड होता है। लड़कियां भी खुद लड़कों को प्रपोज करने में कोई बुराई नहीं समझतीं।
1. सेल्फ कॉन्फिडेंस
अगर कोई लड़की खुद अपने प्रेमी को रिलेशनशिप के लिए प्रपोज करती हैं, तो यह उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस को दिखाता है। इससे पता चलता है कि जो रिश्ता वे बनाना चाहती हैं, उसे लेकर उनके मन में किसी तरह की हिचक नहीं है और न ही इसे लेकर वे किसी तरह का दुराव-छुपाव रखना चाहती हैं।
2. ऐसी लड़कियां होती हैं पावरफुल
खुद से लड़कों को प्रपोज करने वाली लड़कियां उन लड़कियों की तुलना में ज्यादा पावरफुल नेचर वाली होती हैं जो प्यार के मामले में संकोची होती हैं। जो प्यार तो करती हैं, लेकिन उसे एक्सप्रेस करने और पार्टनर से कहने में झिझकती हैं। खुद प्रपोज करने वाली लड़कियां बोल्ड होती हैं और रिश्ते के अलावा दूसरे मामलों में भी वे ज्यादा सक्सेसफुल होती हैं।
3. हेल्पफुल होती हैं
खुद पार्टनर को प्रपोज करने वाली लड़कियां एक मामले में लड़कों के लिए हेल्पफुल भी साबित होती हैं। ऐसे लड़कों की भी कमी नहीं जो किसी लड़की को पसंद तो करते हैं, पर शर्मीले स्वभाव का होने के कारण अपनी भावनाएं एक्सप्रेस नहीं कर पाते। ऐसे लड़कों के लिए खुद प्रपोज करने वाली लड़कियां काम की साबित होती हैं।
4. इंतजार नहीं करतीं
खुद प्रपोज करने वाली लड़कियां किसी रिश्ते को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करतीं। अगर उन्हें कोई पसंद आ जाता है और वे उससे रिश्ता बनाना चाहती हैं तो अपनी बात बिना देर किए कह देती हैं। ऐसी लड़कियां साफगोई पसंद करती हैं और रिश्ते को निभाने वाली होती हैं।
5. रिजेक्शन के लिए भी रहती हैं तैयार
जरूरी नहीं कि कोई लड़की किसी को प्रपोज करे तो उसे स्वीकार ही कर लिया जाए। ज्यादातर लड़कियां इस डर से भी अपनी भावनाओं को व्यक्त करना पसंद नहीं करतीं। वे सोचती हैं कि लड़का ही प्रपोज करे, ताकि उनकी पोजिशन स्ट्रॉन्ग बनी रहे। पर खुद प्रपोज करने वाली लड़कियां रिजेक्शन को स्वीकार करने का दम भी रखती हैं। यह उनके पॉजिटिव एटिट्यूड को दिखाता है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.