
रिलेशनशिप डेस्क. हर सुख-दुख में साथ निभाने का उसने वादा किया होगा। सात फेरों के साथ सात वचन लेकर खुद को सौंप दिया होगा। लेकिन बाद में उसी ने इस रिश्ते का कत्ल कर दिया। पत्नी का ऐसा रूप देख हर कोई हैरान हैं। कहानी बिहार के समस्तीपुर की है। जहां एक पत्नी अपने पति की हत्या की योजना बनाती है वो भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर। लेकिन अब वो सलाखों के पीछे हैं।
सुपारी किलर हायर किया
पति से इतर रिंकू देवी नाम की महिला का प्रेम प्रसंग गांव के युवक शोभित राय से चल रहा था। इस बात की भनक दिलीप राय को चल गई थी। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की। दोनों के बीच इसे लेकर कुछ वक्त से विवाद चल रहा था। समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव में रहने वाली रिंकू देवी ने पति के खिलाफ खौफनाक साजिश रची। उसने प्रेमी के संग मिलकर 1 लाख रुपए में सुपारी किलर को हायर किया।
पति को ंगंगा स्नान के बदले सूनसान जगह पर लेकर गई पत्नी
29 अगस्त को वो अपने पति पर प्यार लुटाते हुए गंगा नहाने के लिए मनाया। जब वो पति के साथ चकबिदोलिया पुरुषोत्तमपुर के पास सूनसान इलाके में पहुंची तो किलर को सिग्नल दे दिया। जिसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर दिलीप राय की हत्या कर दी। पत्नी भी वहां से फरार हो गई। लेकिन पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तब रिंकू देवी की साजिश का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को पहुंचाया जेल
पुलिस की मानें तो 10 दिन पहले भी दिलीप राय को मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन वो बच गया था। इसके बाद पूरी प्लानिंग में रिंकू देवी भी शामिल होकर पति को अकेले सूनसान इलाके में लेकर गई जहां उसकी हत्या कर दी गई। प्रेमी के संग रहने का सपना उसका पूरा तो नहीं हुआ। लेकिन अब रिंकू देवी और उसका प्रेमी शोभित राय सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। इसके साथ ही पुलिस इस घटना को अंजाम देने में मदद करने वाले चंदन कुमार,राकेश कुमार और गौरव कुमार की तलाश में लग गई है। रिंकू ने भी अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया है।
और पढ़ें:
प्रेग्नेंसी के दौरान SEX करना कितना है सुरक्षित? यहां जाने 5 जरूरी सवाल का जवाब
जवान हो रहे बच्चे को हो गया प्यार? तो माता-पिता भूलकर ना करें ये गलती, ऐसे लाएं सही रास्ते पर
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.