
रिलेशनशिप डेस्क. 19 साल की उम्र में किसी को दिल दे बैठना और फिर उससे हमेशा के लिए दूर चले जाना। दिल्ली के गौतम विहार इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। प्रशांत नाम के युवक ने सुसाइड करके अपने माता-पिता के साथ उस लड़की को भी जीवन भर का दर्द दे दिया जिसने उसे मरते हुए देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाई। चलिए बताते हैं घटना की पूरी कहानी।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके से प्रशांत ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया। इसके बाद दोनों के बीच प्यार भरी बातें हुआ और फिर लड़ाई शुरू हो गई। इसके बाद गुस्से में युवक ने पंखे से लटक कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। पुलिस की मानें तो गैतम विहार इलाके का रहने वाला युवक हाल ही में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर हरिद्वार से दिल्ली लौटा था।
पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके घरवालों को सौंप दिया है। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिली है। जिसे बड़े नाजो से पाला था वो ऐसा करेगा घरवालों को यकीन नहीं हो रहा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। वाकई आज के युवा पीढ़ी में सहनशक्ति नाम की कोई चीज नहीं बची है। जरा सी बात हुई नहीं कि वो गलत कदम उठा लेते हैं।
बीटेक की छात्रा ने की खुदकुशी
ऐसी ही एक तस्वीर आईआईटीटीडी ओखला से सामने आई। जहां एक बीटेक की छात्रा ने हॉस्टल में अंग्रेजी गाना सुनते हुए खुदकुशी कर ली। उसने लैपटॉप पर सुसाइड नोट भी लिखा। हालांकि उसने अपने मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है।
माता-पिता को बच्चों की भावनाओं को समझना जरूरी
ये दो घटना माता-पिता के लिए अलार्म है। बच्चों को भावना के स्तर पर कैसे मजबूत बनाए इसे लेकर काम करना होगा। इसके साथ ही उनसे बात करने की जरूरत होती है। उनकी मनोदशा का पता होना बहुत जरूरी है। ताकि वक्त रहते अपने जिगर के टुकड़े को आप बचा सकते हैं। कई बार माता-पिता अपने काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि वो बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। वो क्या कर रहे हैं, किसके साथ उठ बैठ रहे हैं। उनके अंदर क्या चल रहा है। एक अच्छे माता-पिता बनने के लिए जरूरी है कि वो टाइम टू टाइम उनके साथ वक्त गुजारे और बात करें।
और पढ़ें:
बड़े भाई की प्रेमिका पर आया छोटे भाई का दिल, बनाया अवैध संबंध तो मिली मौत !
यहां दुल्हन को शादी के बाद Kiss करते हैं मेहमान, तो दूल्हे राजा को महिलाएं देती हैं चुंबन
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.