11 साल पहले मौसेरी बहन से की शादी, 3 बच्चों का बना बाप, अब नए इश्क में बन गया हैवान

Published : Jul 21, 2022, 12:13 PM IST
11 साल पहले मौसेरी बहन से की शादी, 3 बच्चों का बना बाप, अब नए इश्क में बन गया हैवान

सार

पहले तो रिश्ते में शादी की और फिर इस नए रिश्ते से दगाबाजी की। मौसेरी बहन के मांग में डाला सिंदूर फिर किसी और लड़की के चक्कर में बीबी से हो गया दूर।

रिलेशनशिप डेस्क. हमारे समाज में आम तौर पर पारिवारिक रिश्तों में वैवाहिक संबंध बनाने का चलन नहीं है। कुछ खास समुदाय और वर्गो को छोड़ दे तो आमतौर पर ऐसी शादियां नहीं होती है। सिर्फ समाज ही नहीं विज्ञान भी ये मानता है कि शादी विवाह जैसे रिश्ते नजदीकी संबंध में करने से आनेवाली पीढ़ियों पर बुरा असर पड़ता है। इसीलिए सनातन धर्म में कोई भी वैवाहिक रिश्ता जोड़ने से पहले लड़के और लड़की के खानदान और कुंडली का पूरा हिसाब किताब निकाला जाता है। 

मौसेरी बहन से 11 साल पहले की शादी

तेजी से बदलते समाज में कई नौजवान रिश्तों की मर्यादा लांघ कर ऐसे काम करने लगे हैं समाज और परिवार दोनों के लिए घातक हैं। बिहार के पूर्णिया से ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। शंकर शर्मा नाम का युवक 11 साल पहले अपनी मौसेरी बहन पिंकी से दिल लगा लिया। दोनों शादी की जिद की तो परिवारवालों ने बेमन उनका विवाह करा दिया। 

पति को किसी और से हुआ प्यार

कहानी यही खत्म नहीं होती है। 11 साल तक तो दोनों का साथ रहा। इनके तीन बच्चे भी हुए। लेकिन शंकर शर्मा का दिल किसी और लड़की पर आया और उससे शादी कर ली। जब पिंकी को इस बात की भनक लगी तो वो इसका विरोध किया। जिसके बाद शंकर हैवान बन गया। इतना ही नहीं उसके परिवारवालों ने भी उसका साथ दिया। शंकर और उसका परिवार मिलकर पिंकी के साथ मारपीट करने लगे और कमरे में बंद कर दिया। वो पिंकी पर तलाक देने का प्रेशर बनाने लगे। 

इसे भी पढ़ें:इस गांव में 30 साल से मर्द ने नहीं रखा कदम, फिर भी महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती, जानें कैसे होता है ये चमत्कार

पत्नी को किया प्रताड़ित

महिला तलाक देने से मना करती तो उसके साथ मारपीट और हैवानियत की जाने लगी। कई दिन कमरे में बंद करके उसे रखा गया। गांव वालों ने पिंकी की मदद करते हुए उसे वहां से निकाला। उसकी स्थिति बहुत ही खराब थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। 

पीड़िता का कहना है कि 15 दिनों तक उसके पति और सुसरालवालों ने बहुत पीटा और तलाक देने का दबाव बनाया। मुझे सिर्फ इतना खाना दिया जाता है कि मैं जिंदा रह सकूं। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें:

पिता की सिगरेट और फेसबुक की लत ने मासूम बेटी की ली जान, पूरा माजरा जान दहल जाएंगे आप

दुल्हन की मांग भरते वक्त दूल्हा नहीं कर पाया खुद को कंट्रोल, कर डाली क्यूट सी हरकत, देखें Video

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!