गर्लफ्रेंड ने फोन पर कहा ‘शटअप’ तो आशिक ने फेसबुक लाइव पर कर दिया खौफनाक कांड,जानेंगे तो दहल उठेंगे!

Published : Nov 09, 2022, 07:37 PM IST
गर्लफ्रेंड ने फोन पर कहा ‘शटअप’ तो आशिक ने फेसबुक लाइव पर कर दिया खौफनाक कांड,जानेंगे तो दहल उठेंगे!

सार

प्यार में धोखा खाने पर आपने जान देने और जान लेने वालों के बारे में तो सुना होगा। लेकिन गर्लफ्रेंड से डांट खाकर एक शख्स ने फेसबुक पर लाइव आकर ऐसी खौफनाक हरकत कर दी जिसे देखकर रूह कांप उठेगी।

रिलेशनशिप डेस्क. वह रोज अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर घंटों बात करता था। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाते थे। लेकिन धीरे-धीरे गर्लफ्रेंड उससे दूर जाने लगी। फोन पर बात करना भी कम कर दिया। आशिक ने जिद कर उसे फोन किया तो गर्लफ्रेंड ने डांट पिला दी। उसके बाद प्यार में पागल आशिक का दिमाग घूम गया। उसने फेसबुक लाइव किया और फिर कैमरे के सामने खेली खून की होली। 

गर्लफ्रेंड ने गुस्सा दिलाया तो गला काट लिया

दिल दहला देने वाली यह घटना हैदराबाद की है। लेकिन इसका संबंध है उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से। वहां पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोला अमहवा का रहने वाला है शैलेष। उसे गांव के पास ही रहने वाली एक लड़की से प्यार था। दोनों के प्रेम प्रसंग में रुकावट तब आई जब लड़की की शादी कहीं और तय हो गई। उसके बाद लड़की ने शैलेश से बातचीत कम कर दी। हैरान-परेशान शैलेश प्यार में इस धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पाया। एक दिन जब गर्लफ्रेंड ने फोन पर उसे डांटा और कॉल करने से मना किया तो शैलेश ने फेसबुक लाइव कर गैलेंडर मशीन से अपना ही गला काट लिया। 

 

गला काटने से पहले फेसबुक पर कई पोस्ट डाले

शैलेश अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार में इस कदर पागल हो चुका था कि बार-बार ठुकराए जाने के बाद भी उसने हार नहीं मानी। उसने फेसबुक पर लड़की से बातचीत वाले कई मैसेज और उसकी तस्वीर भी पोस्ट की थी। इन्हीं हरकतों से तंग आकर लड़की ने उसे फोन पर डांटा और चुप रहने को कहा। लेकिन शैलेश की सनक इतनी बढ़ गई थी कि उसने पहले तो फेसबुक लाइव किया। उसमें अपनी गर्लफ्रेंड को जमकर कोसा। फिर देखते ही देखते कैमरे के सामने उसने अपने गले पर गैलेंडर मशीन चला दी।

सुसाइड की कोशिश का खौफनाक वीडियो 

मंगलवार को फेसबुक लाइव पर उसने कहा – “वो पहले मुझसे फोन पर बात करती थी, फिर उसने फोन करना बंद कर दिया। एक दिन फोन करके उसने डांट दिया। मुझे बहुत बुरा लगा।” इसके बाद उसने लड़की को खूब खरी-खोटी सुनाई और फिर मौत की छलांग लगा दी। अब सोशल मीडिया पर शैलेश का यह खौफनाक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना डरावना है कि देखकर दिल दहल जाए।

जिंदगी और मौत के बीच झूलता आशिक

फेसबुक पर इस खौफनाक वारदात के बाद हंगामा मच गया। आस-पास के लोग शैलेश को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल लेकर गए। गला कटने की वजह से काफी खून बह चुका था फिर भी वह आखिरी सांसें गिन रहा था। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है लेकिन हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। शैलेश के परिवारवाले हैदराबाद के लिए निकल चुके हैं। पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है।   

प्यार में पागलपन की हद पार न करें

प्यार के रिश्ते में कोई पास होता है कोई फेल। कहीं दिल मिल जाते हैं तो कभी दिल टूट भी जाते हैं। लेकिन जिंदगी सबसे अनमोल है। प्यार में धोखा खाने या रिश्ता टूटने पर बुरा लगना लाजिमी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम इसके लिए जान की बाजी लगा दें। इसलिए मोहब्बत की हिम्मत करने वालों को उसकी नाकामी झेलने का हौसला भी रखना चाहिए। क्योंकि प्यार तो दोबारा मिल सकता है पर जिंदगी दोबारा नहीं मिलती।

और पढ़ें:

इस प्यार को क्या नाम दूं! 25 का फासला, गे कपल को देखकर लोग करते हैं शर्मिंदा करने वाला सवाल

इन 6 तरह के पुरुषों को देखते ही दिल हार बैठती हैं महिलाएं, फिजिकल होने में नहीं लगाती देरी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!