ब्लैक डायरी: ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर महिला के साथ किया थ्रीसम अब सता रहा है ये डर

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर मैंने उसके साथ थ्रीसम किया। लेकिन अब वो चाहता है कि हम थ्रुपल (throuple) में रहें। डर है कि कहीं वो मुझे छोड़ ना दें। बिना सोचे समझे उठाए गए कदम से रिश्ते का क्या अंजाम होता है इस कहानी से समझ सकते हैं।

Nitu Kumari | / Updated: Jan 15 2023, 07:30 PM IST

ब्लैक डायरी: 35 साल की आशिका (बदला हुआ नाम) अपने ब्वॉयफ्रेंड के कहने और नया अनुभव करने के लिए वो कदम उठा लिया जिसे लेकर अब वो परेशान हैं। छह साल का रिश्ता कहीं टूट ना जाए इस ख्याल से वो इस कदर डर गई हैं कि कभी-कभी सुसाइड करने का भी ख्याल उसके मन में उठने लगता है। आइए आशिका की कहानी उसकी जुबानी जानते हैं और एक्सपर्ट की राय इस बाबत क्या है।

बतौर आशिका उसका 38 साल का एक ब्वॉयफ्रेंड जिशान (बदला हुआ नाम) हैं। दोनों का रिश्ता छह साल का है और पिछले चार साल से वो एक ही फ्लैट में लीव इन में रह रहे हैं। दोनों के बीच प्यार काफी हैं। लेकिन एक दिन जिशान ने उसके सामने अजीबो गरीब शर्त रखी और वो उसे मान भी ली। जीशान ने कहा कि क्या हम थ्रीसम कर सकते हैं। आशिका बताती हैं कि ये बात मुझे बड़ी अजीब लगी। लेकिन मन में हमेशा से एक लड़की के साथ संबंध बनाने को लेकर ख्याल आते रहते थे, इसलिए मैं उसकी बातों को मान लीं। मुझे यह प्रयोग करने के लिए एक सुरक्षित वातावरण की तरह लग रहा था।

Latest Videos

फ्लैट पर मेरा ब्वॉयफ्रेंड एक लड़की को लेकर आया और हमने थ्रीसम किया। वादे के मुताबिक ये सिर्फ एक बार होना था। लेकिन अब मेरा ब्वॉयफ्रेंड चाहता है कि हम फिर से उस लड़की के साथ हुकअप करें और तीनों एक ही घर में रहें। ये मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। थ्रीसम करने के बाद मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को किसी और के साथ नहीं देख सकती इतना समझ आ गया है। मुझे अब उसे खोने का डर सता रहा है।

एक्सपर्ट की राय-सबसे पहले तो आप अपने रिश्ते में किसी और को आने दिया वो सही नहीं था। ऐसे कई जोड़े हैं जो जिनकी जिंदगी में तीसरा व्यक्ति भी शामिल हैं। लेकिन वो दोनों इससे खुश हैं। ऐसा आपकी केस में नहीं हैं। आप सिर्फ एक प्रयोग के तौर पर थ्रीसम की। लेकिन हो सकता है आपके पार्टनर को यह अच्छा लगा। आप दूसरी महिला के साथ थ्रीसम करके पहले ही अपना रिश्ता तोड़ चुके हैं। अब आपका प्रेमी और अधिक इसे लेकर जोर दे रहा है। ऐसे में आप अपने प्रेमी से कहें कि दोबारा ऐसा नहीं होगा।

यदि वह आपकी इच्छाओं का सम्मान नहीं कर सकता है, तो आपको इस रिश्ते से दूर जाना पड़ सकता है, लेकिन यह उस रिश्ते में फंसने से बेहतर होगा जिससे आप नाखुश हैं। मतलब अगर वो जिद्द पर अड़ा है तो बेहतर है कि आप इससे रिश्ते से बाहर निकल जाएं। अपने दोस्तों से या फिर काउंसलर से बात कर सकती हैं।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

किसी दूसरे की इन 7 चीजों का भूलकर भी ना करें इस्तेमाल, हो जाएंगे कंगाल, सेहत पर भी पड़ेगा असर

कचरे से बनी ड्रेन पहनकर यहां की हसीना ने मिस यूनिवर्स 2023 में ढाया कहर, देखें 6 PHOTOS

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा