
रिलेशनशिप डेस्क. एक वक्त था जब अपनी शादी में दूल्हा-दुल्हन चुपचाप रस्म को निभाते थे। सात फेरे लेने के बाद भी दुल्हन तब तक शर्माती संकुचाई रहती थी जब तक कि वो ससुराल में कुछ दिन ना गुजार लेती हो। लेकिन इस दौर में लड़का और लड़की दोनों अपने स्पेशल दिन को एन्जॉय करते हैं। घरवालों के साथ वो भी डांस करते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें बिना शर्म के दूल्हा और दुल्हन डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
दूल्हन ने स्टेज तोड़ किया डांस
वीडियो में देख सकते हैं कि शादी के लिबास और सोलह श्रृंगार में दुल्हन काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं दूल्हे मियां भी किसी से कम नहीं दिख रहे हैं। जयमाल का रस्म निभाने के बाद डीजे बजता है। दूल्हे राजा डांस करने लगते हैं। दुल्हन भी थिरकने की कोशिश करती है लेकिन शर्माने लगती है। कुछ देर बाद वो दूल्हे के कान में कुछ कहती है और फिर भोजपुरी गाना बजने लगता है। इसके बाद कहना ही क्या था लड़की हंसते हुए धमाकेदार डांस करती है। वो दूल्हा समेत सब पर भारी पड़ जाती है। इस दौरान वो काफी खुश और प्यारी लग रही होती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
किसी को दुल्हन लगी प्यारी तो किसी को बेशर्म
कुछ लोगों को यह वीडियो बहुत ही पसंद आ रहा है तो कुछ लोग दुल्हन की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'पूरे परिवार के सामने ऐसे गाने पर दुल्हन का डांस करना बहुत गलत है।' वहीं एक ने लिखा,'भाभी जी बहुत ही सुंदर है।' वहीं एक यूजर ने वीडियो देखकर कहा,'पहले के जमाने में लड़की शादी के दौरान शर्माती थी। लेकिन अब क्या जमाना आ गया है।' एक ने लिखा, 'सुपर डांस।'
इसे भी पढ़ें:कोर्ट रूम पेश होने से पहले कपल ने 3 बार किया सेक्स, CCTV देख जज भी रह गए सन्न, दी ये सजा
वीडियो हो रहा है वायरल
दूल्हा और दुल्हन के इस डांस वीडियो को vk village video नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। अब तक इसे साढ़े 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने से पहले अगल लड़का और लड़की में इस तरह की बॉन्डिंग देखने को मिलती है तो ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों की आने वाली जिंदगी काफी खुशहाल होने वाली है।
और पढ़ें:
दूल्हा-दुल्हन खाना खाते वक्त एक दूसरे से ऐसे उलझे, Video देख बोलेंगे-How cute
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.