दूल्हा-दुल्हन एक दूजे में लिपटकर कर रहे थे ये काम, तभी भड़क गई आग , देखें धड़कन बढ़ाने वाला Video

अपनी शादी को सबसे खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कभी-कभी यह खतरनाक रूप भी ले सकता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद आग के बीच डांस करते दिख रहे हैं। लेकिन एक जरा सी भूल खतरनाक रूप ले सकती थी।

Nitu Kumari | Published : Oct 17, 2022 6:27 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. दूल्हा-दुल्हन (Bride and groom) के लिए उनका शादी का दिन सबसे खास होता है। वो बैचलर लाइफ से निकलकर गृहस्थ जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे होते हैं। इसलिए वो अपने स्पेशल दिन को खुद के लिए और मेहमानों के लिए खास बनाने के लिए कुछ ना कुछ नया करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की वेडिंग का वीडियो वायरल होता रहता है। 

वेडिंग को खास बनाने के लिए वो महीनों से तैयारी करते हैं, ताकि शादी के दिन कोई गड़बड़ ना हो। ब्राइड एंड ग्रूम की एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो स्टंट परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। शादी के बाद न्यूली वेड कपल डांस कर रहे थे। इस दौरान वो आग की लपटों में घिरे नजर आते हैं। हालांकि जरा सी चूक खतरनाक हो सकता था। कुछ लोग इस वीडियो को आपत्तिजनकर कमेंट भी कर रहे हैं तो कुछ लोगों को यह वीडियो ज्यादा पसंद नहीं आया।

Latest Videos

आग की लपटों के बीच न्यूली वेड कपल कर रहे थे डांस

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के तुरंत बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूजे की बाहों में लिपटकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चारों तरफ ज्वलनशील पदार्थ डालकर दिल का शेप बनाया जाता है और फिर आग लगा दी जाती है। डांस के बीच दोनों डांस कर रहे होते हैं। उन्हें जरा सा भी डर नहीं लगता है। हालांकि आग एक कुर्सी को छूते हुए निकल जाती है। एक शख्स उसे वहां से हटाता है। अगर आग कुर्सी में लग जाती तो कांड हो जाता है। आप भी देखें यह वीडियो।

अनहोनी को दूल्हा-दुल्हन ने दिया बुलावा!

दावा किया जाता है कि यह वीडियो  अरेबियन देश का है।  वीडियो को @edi_musaku नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अबतक 8.5 मिलियन यानि 85 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और 54 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखकर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिया,'यह बहुत खतरनाक है।'वहीं, एक ने लिखा,'मुझे लगा कि दुल्हन के अंदर आग भड़की की है।'एक ने लिखा,'कुर्सी लगभग जलने वाली थी।'वहीं एक ने लिखा कि आजकल के लोग ना जाने अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए क्या-क्या करते हैं।

और पढ़ें:

6 महीने भी नहीं चल पाया इस फेमस सेलिब्रिटी की शादी, तलाक की वजह किया खुलासा

हैवान पिता ने 12 साल की बेटी और पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा, जानकर दर्द से भर जाएंगे आप

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां