
रिलेशनशिप डेस्क. लड़का-लड़की जब शादी के बंधन में बंधते हैं तो पति-पत्नी के अलावा उनके कई और रिश्ते बनते हैं। लड़की जहां भाभी बन जाती है, वहीं लड़का जीजा हो जाता है। भाभी के साथ जहां देवर और ननद मर्यादा में रहकर मजाक कर सकते हैं। वहीं साली का पूरा अधिकार जीजा के साथ फनी चीज करने का होता है। जीजा-साली के बीच मजाक का दौर शादी से ही शुरू हो जाता है। सोशल मीडिया पर जीजा साली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जीजा और साली के बीच मजाकिया जंग की शुरुात जयमाला के स्टेज से शुरू हो जाती है। कई जगहों पर जीजा को मिठाई खिलाने की रस्म निभाई जाती है। सोशल मीडिया पर इसी रस्म का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां स्टेज पर जयमाला के बाद साली जीजा को मिठाई खिला रही होती है। वो बार-बार जीजा के पास मिठाई ले जाती है और फिर हटा लेती है। वहीं बगल में बैठी दुल्हन चुपचाप रहती है। साली तीसरी बार जैसे ही मिठाई को जीजा के मुंह के पास जाती है। तभी दूल्हे राजा उसका हाथ पकड़ लेते हैं और मिठाई खाने की कोशिश करते हैं। लेकिन साली भी उसे खाने के लिए झटके से आगे बढ़ती है और दोनों के बीच टक्कर हो जाता है। मिठाई ना तो जीजा जी खा पाते हैं और ना ही साली साहिबा। मिठाई नीचे गिर जाता है।
लोग वीडियो पर दे रहे हैं फनी प्रतिक्रिया
वीडियो देखकर आप कह सकते हैं कि एक पल के लिए दोनों के बीच किस भी हो गया। इस घटना को देखकर लोग ठहाके लगाते हैं। लेकिन दुल्हन का चेहरा देखने पर पता चलता है कि उसे ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आया। वहीं लोग भी इस वीडियो के देखकर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'बहुत ही फनी था।' वहीं, एक ने लिखा,'ये ओवरस्मार्ट बनने का नतीजा है।'
जीजा-साली के बीच कई मौके पर होता है मजाक
इस वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जीजा साली के बीच मजाक वरमाला के स्टेज से शुरू होकर द्वार झेकाई, जूता चुराई तक जारी रहता है। सालियां जीजा की जेब भी खाली करती हैं।
और पढ़ें:
23 साल की सुपर ग्लैमसर मां का छलका दर्द, सुपरमार्केट में लोग 'मौत' देने वाली नजर से घूरते हैं
बड़े भाई की प्रेमिका पर आया छोटे भाई का दिल, बनाया अवैध संबंध तो मिली मौत !
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.