
रिलेशनशिप डेस्क. शादी में दूल्हे की एंट्री लेकर दुल्हन की विदाई तक कई सारी रस्में होती है। दोनों मिलकर इन रस्मों को निभाते हैं। लेकिन रस्म निभाने के दौरान जब कुछ वक्त मिलता है तो दोनों फोटोशूट कराते हैं। दूल्हा-दुल्हन इसके लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर को हायर करते हैं। ताकि वो अलग-अलग पोज में खूबसूरत तस्वीरें ले सकें। कभी दूल्हा-दुल्हन (Bride and goom) एक दूसरे को बाहों में भरकर पोज देते हैं तो कभी माथे पर किस करके। लेकिन इस वीडियो में फोटोग्राफर एक कदम आगे जाकर तस्वीरें निकालता है। सबसे बड़ी बात की फोटोग्राफर के सामने ऐसी हरकत करते दूल्हा खुश भी होता है और दूसरी बार करने की बात करता है।
फोटोशूट के दौरान दूल्हा-दुल्हन प्यार में डूबे आते हैं नजर
सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि रेड लंहगे और 16 श्रृंगार में बहुत ही हसीन लग रही है। वहीं दूल्हे मियां ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने नजर आते हैं। दोनों फोटोशूट कराते दिख रहे हैं। इस दौरान फोटोग्राफर दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan) को लिप किस (lip kiss) करने को बोलता है। दुल्हन आंखें बंद कर लेती है और दोनों करीब आते हैं और एक दूसरे को लिप किस करते हैं। जब फोटोग्राफर ओके बोलता है तो दोनों अलग होते हैं। लिप किस करके दूल्हे राजा को इतना मजा आता है कि वो कहता है इसे एक बार और कर सकते हैं क्या। जिसे सुनकर दुल्हन शर्मा जाती हैं।
जब परिवार आसपास ना हो तो कपल करते हैं ये काम
इस वीडियो को the_wedding_dance_india इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे देखकर यूजर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है तो कुछ आलोचना कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है,'जब कपल शूट के दौरान फैमिली आसपास ना हो।' एक यूजर ने लिखा,'अब इंडिया में भी सब अंग्रेज बन रहे हैं।' एक ने लिखा ,'एक दिन यह वेडिंग फोटोग्राफर सुहागरात का भी वीडियो बनाना शुरू करेगा।' एक ने लिखा,'भारत का रंग बदल रहा है।'
और पढ़ें:
टीवी एक्ट्रेस ने इस सीक्रेट तरीके से 50 kg किया Weight loss, बिकिनी में तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
पहले लिखा it's time to kill, फिर मारा पति को 2 बार चाकू, जानें कातिल पत्नी का सच
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.