
रिलेशनशिप डेस्क : शादी ब्याह में शरीक होने के लिए रिश्तेदार से लेकर करीबी और दोस्त सभी आते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन की खुशी में उनका साथ देते हैं। इस दौरान लड़के-लड़की को गिफ्ट देने का भी खूब चलन है। लोग बड़ा जज करते है कि किसने क्या गिफ्ट दिया। लेकिन पश्चिम बंगाल में एक ऐसी शादी हुई, जहां पर मेहमानों से शादी में गिफ्ट के बजाए खून मांगा गया। आइए आपको बताते हैं इस अनोखी शादी के बारे में...
क्या है पूरा मामला
दरअसल ये शादी 2018 में खूब सुर्खियों में आई थी। जहां पश्चिम बंगाल में स्थित नदिया के तेहत्ता में एक अनोखी शादी हुई। यहां पर सौमिता नाम की एक इंजीनियर लड़की की शादी अर्पण हजरा नाम के एक इंजीनियर लड़के के साथ हुई। इस दौरान उनकी शादी में शरीक होने के लिए कई लोग वहां पर मौजूद थे। दुल्हन के पिता सुबिनय मोंडल जो एक टीचर हैं उन्होंने अपनी शादी में अनोखा गिफ्ट बेटी और समाज के लिए मांगा। उन्होंने कहा कि मुझे मेरी बेटी के लिए सोना, चांदी या गहने नहीं चाहिए। उनकी बेटी ने भी यही बात कही कि मैं गिफ्ट के तौर पर एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कर रही हूं और लोगों से गुजारिश है कि गिफ्ट की जगह वो ब्लड डोनेट करें।
मेहमानों ने किया रक्तदान
सौमिता और अर्पण की शादी में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक 5 घंटे के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले सौमिता की मां दालिया ने ब्लड डोनेट किया। उसके अलावा उनके पिता और रिश्तेदारों समेत 30 लोगों ने रक्तदान किया। दुल्हन के इस रक्तदान शिविर के लिए डॉक्टर्स और पेरामेडिकल कर्मचारियों ने भी खूब मदद की। ब्लड डोनेशन काम खत्म होने के बाद सौमिता और अर्पण ने शादी की।
पहले भी हुई थी ऐसी शादी
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी शादी में इस तरह की पहल की गई हो। नासिक की एक अन्य दुल्हन ने भी अपनी शादी में मेहमानों से अंगदान करने के लिए कहा था। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने भी ऐसा किया। इस मौके पर भी कई मेहमानों ने रक्तदान किया था।
और पढ़ें: बेटी पर भारी मां की खूबसूरती, लड़की को छोड़कर मम्मी के आशिक हो जाते हैं लड़के
दो बच्चों की मां के साथ एक साल तक भाई करता रहा 'गंदा काम', इस वजह से बहन ने साध रखी थी चुप्पी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.