शादी से ठीक पहले घर से गायब हुई दुल्हन, दोस्तों से बोली-हनीमून पर चली जाऊं तो मां को बताना

एक दुल्हन अपनी शादी की तारीख से एक हफ्ते पहले मंगेतर के साथ भाग गई और शादी कर लीं। इतना ही नहीं अपने दोस्तों से इसके बारे में घरवालों से बताने से मना भी किया। दुल्हन ने ऐसा क्यों किया इसके पीछे की स्टोरी काफी दिलचस्प हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 6, 2022 9:35 PM IST / Updated: Aug 07 2022, 03:10 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. होने वाली दुल्हन अपनी शादी से पहले भाग जाए ऐसा मामला तो आए दिन सुनने को मिलता है। लेकिन कोई दुल्हन उसी लड़के के साथ फरार हो जाए जिससे उसकी शादी होने वाली है ऐसा सुनने को शायद नहीं मिलता है। लेकिन ऐसी एक स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें लड़की अपनी शादी से एक हफ्ते पहले मंगेतर के साथ गायब हो गई। 

लड़की ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि क्यों वो शादी से पहले घर से भाग गई थी। सोशल साइड रेडिट पर पूरी कहानी बताई।  लड़की ने बताया कि उसकी जब शादी तय हुई तो वो बहुत खुश थी। इसके लिए उसने काफी तैयारी की थी। वो अपनी शादी में खुद सेंट्रल ऑफ अट्रैक्शन रहना चाहती थी। लेकिन जब उसे पता चला कि उसकी शादी में उसकी बहन अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने वाली है। वो ऐसा करके घरवालों को सरप्राइज देने का प्लान बना रही है। इस बात से दुल्हन नाराज हुई और उसने दूल्हे के साथ मिलकर एक अलग ही प्लान बना लिया।

बहन देने वाली थी शादी में सरप्राइज

वो शादी से पहले दूल्हे के साथ भाग गई और शादी कर ली। वो नहीं चाहती थी कि उसकी शादी में कोई और आकर्षण का केंद्र बनें। वो चाहती थी कि सबका ध्यान सिर्फ उसकी तरफ हो जो कि बहन की वजह से नहीं हो पाता। लड़की ने मंगेतर के साथ पहले शादी करने का प्लान घरवालों से शेयर नहीं किया। हालांकि इस बाबत उसने अपने कुछ खास दोस्तों और आंटी को सूचना जरूर दी थी। लेकिन घरवालों को तब तक बताने से मना किया था जबतक की वो हनीमून पर ना चले जाएं। 

मां ने मांगा मुआवजा

हालांकि बाद में लड़की ने इसकी जानकारी खुद अपने परिवार को दी। घरवाले इस बात से काफी नाराज थे। इतना ही नहीं उसे ऑनलाइन हेट का सामना भी करना पड़ा। अब लड़की की मां उससे मुआवजा मांग रही हैं। उनका कहना है कि शादी की तैयारी पर काफी खर्च हुआ है। वहीं, दुल्हन ने मुआवजे की बात पर सोशल मीडिया पर लिखा,'मैंने वास्तव में अपने परिवार के साथ बातचीत करने और समझौता करने की पूरी कोशिश की और सही मायने में समझाया कि इससे मुझे दुख हो रहा था।'

ससुरालवालों ने हनीमून पैकेज किया अपग्रेड

इसके साथ नई नवेली दुल्हन ने कहा कि मेरे पति बहुत ही अच्छे हैं और मेरे अतीत में मिले हर दुख की भरपाई करने का वादा किए हैं। वहीं, मेरे ससुराल वालों ने हमारे हनीमून को एक पांच सितारा होटल में अपग्रेड करके हमें चौंका दिया। 

और पढ़ें:

दूल्हे ने साली से मांगा 5 KISS, दुल्हन की बहन का रिएक्शन देख लोग बोले-दिल आ गया

खूबसूरत स्माइल पाने की चाहत में महिला की छीन गई मुस्कान, डेंटिस्ट ने किया कुछ ऐसा हाल

Share this article
click me!