साली की शादी रुकवाने के लिए जीजा ने की ऐसी हरकत की बुलाना पड़ा पुलिस

Published : Aug 08, 2022, 04:29 PM ISTUpdated : Aug 08, 2022, 05:16 PM IST
साली की शादी रुकवाने के लिए जीजा ने की ऐसी हरकत की बुलाना पड़ा पुलिस

सार

यूपी के ललितपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर साली की शादी को रुकवाने के लिए जीजा डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और कहा कि यह शादी नहीं रुकी तो नीचे कूद जाएगा। फिर क्या हुआ आइए आपको बताते हैं....

रिलेशनशिप डेस्क : शोले फिल्म का वह मशहूर सीन तो आपको याद होगा जब धर्मेंद्र उर्फ वीरू बसंती से शादी करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ जाता हैं और जब तक वह शादी के लिए हां नहीं कर देती है, तब तक वहीं बैठे रहते हैं। ऐसा आपने फिल्मों में तो अक्सर होते हुए देखा होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताते हैं, जहां एक ही लड़की के प्यार में पागल होकर दो लोग डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गए। इसमें से एक तो लड़की का जीजा ही था, जो अपनी साली की शादी प्रेमी से रुकवाने के लिए टावर पर चढ़ गया और इसके बाद पुलिस को वहां बुलाना पड़ा।

क्या है पूरा मामला 
जीजा साली का रिश्ता यूं तो मजाक मस्ती का रिश्ता होता है, लेकिन तब क्या हो जब जीजा की नजर ही अपनी साली पर आ जाए। दरअसल, ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जहां शनिवार 5 अगस्त को पहले तो एक लड़का डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी करने की जिद करने लगा। पुलिस के मनाने के बाद भी वह नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ। ऐसे में जब प्रेमिका ने उससे शादी करने की बात मान ली, तो वह बड़ी मुश्किल से नीचे उतरा। लेकिन इसके बाद जीजा ने ऐसी हरकत की कि तीनों को थाने जाना पड़ा।

दरअसल, प्रेमी प्रेमिका की शादी की बात सामने आने के बाद जीजा इस शादी को रुकवाने के लिए उसी डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और कहने लगा कि जब तक यह शादी नहीं रुकेगी वह नीचे नहीं उतरेगा। इसके बाद मौके पर एक बार फिर पुलिस को आना पड़ा और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जीजा, साली और प्रेमी को थाने ले गई।

इस घटना के बारे में बताते हुए पुलिस ने बताया कि झांसी निवासी एक युवती ललितपुर में अपने जीजा के घर रहती थी। इसी दौरान उसको एक युवक से प्यार हो गया, लेकिन उसकी जानकारी जीजा और उसके परिवार के लोगों को लग गई। तो उसे पीटने लगे और उस पर पाबंदी लगाना शुरु कर दिया। ऐसे में लड़की घबरा गए और उसने प्रेमी से दूर जाने का मन बना लिया। लेकिन यह प्रेमी कहां मानने वाला था। वह लड़की से शादी करने के लिए टावर पर चढ़ गया और उसे टावर से उतारने के लिए प्रेमिका ने शादी की शर्त तो मान ली, लेकिन जीजा ने टावर पर चढ़कर पूरा मामला ही बिगाड़ दिया।

और पढ़ें: भूखा रखा...सुइयां चुभोई, 5 साल की बच्ची के साथ माता-पिता ने पार की हैवानियत की हद

पापा ने मेरी बीवी को किसी और के साथ संबंध बनाते देख लिया था...अब वो नहीं रहें,थाने में युवक का झलका दर्द

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!