देवर के साथ भाभी बनाती थी संबंध लेकिन बात जब 3 और दोस्तों को खुश करने की आई तो मामला मौत तक पहुंच गया

Published : Jul 27, 2022, 06:11 PM ISTUpdated : Jul 27, 2022, 07:01 PM IST
देवर के साथ भाभी बनाती थी संबंध लेकिन बात जब 3 और दोस्तों को खुश करने की आई तो मामला मौत तक पहुंच गया

सार

कहते हैं भाभी मां के बराबर होती है। लेकिन कभी-कभी वासना में लोग इतने अंधे हो जाते हैं कि वो इस रिश्ते की मर्यादा को भूल जाते हैं। जब इसका सच सबके सामने आता है तो परिणाम काफी भयानक होता है।

रिलेशनशिप डेस्क. भाभी और देवर दोनों अपने रिश्ते की मर्यादा भूलकर अवैध संबंध बना बैठे थे। पति की अनुपस्थिति में महिला भी देवर के साथ शारीरिक रिश्ता बनाई हुई थी। लेकिन देवर इससे भी आगे जाकर वो काम महिला के साथ करना चाहा जिसे मना करने पर उसकी जिंदगी का अंत हो गया। कहानी यूपी के बिजनौर की है। जहां एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने जब पूरे मामले की तहकीकात शुरू की तो हैरान रह गई।

दरअसल, देवर के फिंगरप्रिंट ने राज पर से पर्दा उठा दिया। युवक ने सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश पर पानी डाला ताकि उंगलियों के निशान मिट जाए। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। महिला के शव के पास देवर का मोबाइल मिला जिसमें भाभी की तस्वीर मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार  समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

पति की गैरमौजूदगी में देवर भाभी का बना अवैध संबंध

पुलिस के पूछताछ में इन्होंने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि मृतका उसकी चचेरी भाभी थी। महिला के पति और उसके जेठ हरिद्वार में नौकरी करते थे वो घर पर अकेली रहती थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच अवैध संबंध थे। 

इसे भी पढ़ें:बेडरूम का रोमांस हो रहा कम, सेक्सुअल लाइफ पर पड़ रहा असर, जानें क्या इसका चौंकाने वाला कारण

दोस्तों के साथ भाभी का शारीरिक संबंध बनवाना चाहता था युवक

पिछले कुछ दिनों से महिला ने अपने चचेरे देवर से दूरी बना ली थी। जिससे आहत युवक इसका जिक्र अपने तीनों दोस्तों से किया। जिसके बाद दोस्तों ने  उससे कहा कि वो भाभी से उनके संबंध बनवा दें। जिस पर आरोपी देवर तैयार हो गया। 

भाभी ने मना किया तो गला दबाकर कर दी हत्या

 19 जुलाई को सवेरे जब महिला खेत में चारा लेने गई थी तो चारों ने इस मौके फायदा उठाते हुए वहां पहुंच गए। देवर ने वहां पर अपने भाभी से तीनों दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। लेकिन वो मानी नहीं और शोर मचाती हुई वहां से भागने की कोशिश की। तब चारों ने मिलकर महिला का गला दुपट्टे से घोंट दिया। फिगर प्रिंट मिटाने के लिए पहले शरीर पर पानी डाल दिया और फिर मिट्टी। इसके बाद वो फरार हो गए। लेकिन कहते हैं ना जुर्म करने वाला एक ना दिन पकड़ा ही जाता है। पुलिस को वहीं पर झाड़ी में गिरा मोबाइल मिला और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। 

और पढ़ें:यहां एक औरत के होते हैं कई सारे पति, बिना शिकायत महिलाएं निभाती है ये परंपरा

रिश्ते की मर्यादा हो रही भंग

ये कोई पहला मामला नहीं है। इस तरह की खबरें आए दिन सुर्खियों में होती है। शरीर के आकर्षण में लोग इतने अंधे हो जाते हैं कि वो रिश्ते की मर्यादा को भूल जाते हैं। जिसकी वजह से परिवार टूट जाता है। लोगों की जिंदगी चली जाती है।
 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!