इस देश में मौत के बाद भी हसीन महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ रहे यहां के मर्द, कब्र से निकालकर कर रहे शादी

Published : May 12, 2022, 07:47 PM IST
इस देश में मौत के बाद भी हसीन महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ रहे यहां के मर्द, कब्र से निकालकर कर रहे शादी

सार

भारत में जब किसी कुंवारे लड़के या कुंवारी लड़की की शादी करानी होती है तो उसके लिए हम अलग-अलग मैट्रोमोनियल एप पर उसका प्रोफाइल अपलोड कर उसकी जोड़ी तलाशते हैं। या फिर उसे अकेला छोड़ देते हैं। लेकिन चीन में मरने के बाद भी कुंवारे लड़के-लड़कियों की जोड़ीदार की तलाश होती है। हजारों साल पुरानी भूतिया शादी  (Ghost Marriage) के बारे में जाकर आप सिहर उठेंगे।

लाइफस्टाइल डेस्क: चीन में भूतिया शादी की परंपरा अभी भी चल रही है। जो लोग इस परंपरा में विश्वास रखते हैं वो करीब 3 हजार साल से इसे निभाते आ रहे हैं। इस रिवाज के मुताबिक कोई भी लड़का या लड़की की कुंवारी अवस्था में मौत होती है तो मौत के बाद उसे उसका जोड़ीदार मिल जाता है। यानी मौत के बाद होती है उसकी शादी। ताकि मरने के बाद वो अकेला नहीं रहे।

पहले ये परंपरा सिर्फ मरे हुए लोगों के लिए निभाई जाती थी। लेकिन हाल के समय में जिंदा इंसान भी इस शापित परंपरा का हिस्सा बनते जा रहे हैं। पारंपरिक भूतिया शादी में ये माना जाता है कि दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे वालों से दहेज की भारी भरकम रकम मांगी जाती है। 

दूल्हा-दुल्हन के कब्र के पास होती है शादी

इसमें पारिवारिक पृष्ठभूमि और उम्र काफी मायने रखती है। और दोनों परिवार मैच मेकिंग के लिए फेंग्शुई मास्टर को हायर करते हैं। शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन की कब्र और फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।  सबसे डरावना नजारा वो होता है जब  दुल्हन की कब्र से अस्थियां निकालकर दूल्हे के कब्र में डाली जाती है। 

चीन में भूतिया शादी का चल रहा कारोबार!

हाल के समय में ऐसे ही मामले सामने आए हैं जिसमें किसी जिंदा इंसान को मर चुके इंसान के साथ गुप्त तरीके से भूतिया शादी करा दी गई।  चीन की शंघाई यूनिवर्सिटी के प्रमुख हुआंग जिंगचुन के अनुसार  युवा दुल्हन की अस्थियों की कीमत काफी तेजी से बढ़ी है। उनके रिसर्च के मुताबिक ऐसी अस्थियों के लिए 30 हजार से लेकर 50 हजार युआन चुकाने पड़ते हैं। कभी-कभी ये एक लाख युआन तक पहुंच जाता है। इस शापित खरीद फरोख्त को साल 2006 में बैन कर दिया गया था। पर अभी भी कई लोग ऐसी कब्रों से चोरी छिपे अस्थियां निकालकर भूतिया शादी के नाम पर उसका कारोबार करते हैं। 

खतरनाक बात ये है इसकी वजह से कई महिलाओं की हत्या कर उन्हें कब्र में दफना दिया जाता है। ताकि उनकी अस्थियों से पैसे कमाए जा सके। 

क्यों प्रचलित है ये मान्यता
चीन के लोगों के मुताबिक अगर वे मरे हुए लोगों की इच्छा पूरी नहीं करेंगे तो बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती है। भूतिया शादी के तहत ऐसे मरे हुए लोगों को संतुष्ट किया जाता है। ये रिवाज उत्तर और मध्य चीन में ज्यादा लोकप्रिय है।  

और पढ़ें:

PHOTOS: दीपिका पादुकोण की तरह पाना है परफेक्ट फिगर, तो उनकी तरह करें ये योगा पोज

सरकारी सर्वे में खुलासा: भारत के इस शहर में पुरुष करने लगे सेफ सेक्स तो महिलाओं का बदला 'अंदाज'

इन 4 कारणों से पुरुषों में बढ़ रहा है नपुंसकता , तुरंत बदले अपना लाइफस्टाइल

PREV

Recommended Stories

Breakup Story: शादी के 20 साल बाद बेकाबू हो गया पति! उजड़ गई महिला की गृहस्थी
Promise Day Special: तेरे हर कदम पर मेरा साथ होगा...30 खास वादे पार्टनर से प्रॉमिस डे पर करें