सेक्स को लेकर भारत का पुराना चलन बदला है। जहां पहले पुरुष अनसेफ सेक्स करना पसंद करते थे, वहीं अब उनके विचारों में बड़ा बदलाव आया है। महाराष्ट्र के एक शहर में तो इसका प्रतिशत काफी बढ़ गया है।

हेल्थ डेस्क: भारत में अनचाहे गर्भ से बचने के लिए पुरुषों में कंडोम का इस्तेमाल बढ़ा है। वो अनचाही प्रेग्नेंसी को लेकर सतर्क हो गए हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ने हाल ही में अपनी पांचवीं रिपोर्ट जारी कर दी है। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र के विदर्भ में तो पुरुष इतने जागरूक हो गए हैं कि वो अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए कंडोम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विदर्भ में पुरुषों में कंडोम इस्तेमाल करने का प्रचलन बढ़ा है

साल 2016 में किए गए सर्वे में विदर्भ के 11 जिलों में 72 प्रतिशत पुरुष गर्भनिरोध चीजों का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन नई रिपोर्ट में प्रतिशत में इजाफा हुआ है। अब 78 फीसदी वयस्क अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए कंडोम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इधर पुरुषों के यह चलन बढ़ा है तो महिलाओं में कम हो गया है। विदर्भ में महिलाओं की ओर से ली जाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है। 2016 में यह आकंड़ा 2.4 फीसदी था जो कि अब कम होकर 1.7 फीसदी रह गया है। मतलब महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियां लेने से बच रही हैं।

नागपुर बर्त कंट्रोल करने में सबसे ऊपर

वहीं, महाराष्ट्र में नागपुर शहर बर्थ कंट्रोल करने में सबसे उपर है। सर्वे की मानें तो 84 प्रतिशत लोग गर्भनिरोधकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। तीन सालों में यहां कंडोम इस्तेमाल दोगुना हो गया है। कंडोम का इस्तेमाल 7.1 प्रतिशत से बढ़कर 14.1% प्रतिशत हो गया है। 

छोटे शहरों और गांव में सेफ सेक्स को लेकर कंडोम का इस्तेमाल बढ़ा

वहीं, विदर्भ में कंडोम का इस्तेमाल करने वाले एडल्ट्स की संख्या 7.1 प्रतिशत थी जिसमें अब 3 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। सेफ सेक्स या बर्थ कंट्रोल को लेकर इसका इस्तेमाल बढ़ा है। नए सर्वे की मानें तो बड़े शहरों के अलावा छोटे-छोटे कस्बों और गांव में सेफ सेक्स के लिए कंडोम का इस्तेमाल ज्यादा हो गया है। 

और पढ़ें:

इन 4 कारणों से पुरुषों में बढ़ रहा है नपुंसकता , तुरंत बदले अपना लाइफस्टाइल

वजन करना है कम और डायबिटीज को करना है कंट्रोल, तो कच्चा आम डाइट में करें शामिल

दो बच्चों की मां श्वेता तिवारी ने दी है उम्र को मात, जानें उनकी खूबसूरती और फिटनेस का राज