BRICS Summit के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। PM मोदी से बैठक में BrahMos Upgrade, S-400, Su-57, परमाणु ऊर्जा और टेक्नोलॉजी सहयोग पर द्विपक्षीय बातचीत होगी। जानिए समिट का पूरा एजेंडा।
Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के नई दिल्ली पहुंच गए। वह भारत की मेजबानी में होने वाले BRICS Summit में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं की बैठक में रक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और रणनीतिक सहयोग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
PM Modi-Putin Meeting: रक्षा और ऊर्जा पर होगी बात
प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की पिछली मुलाकात पिछले सप्ताह बिश्केक में Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit के दौरान हुई थी। उस दौरान मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा था कि दुनिया को ‘कभी न खत्म होने वाले युद्ध’ से निकलकर युद्ध के अंत की दिशा में बढ़ना चाहिए। नई दिल्ली में होने वाली बैठक में BrahMos Missile Upgrade समेत कई रक्षा परियोजनाएं चर्चा के केंद्र में रह सकती हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के मुताबिक, भारत और रूस BrahMos को अपग्रेड करने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा रूस बाकी S-400 Missile Systems की डिलीवरी पूरी करने और Su-57 Fighter Jet की संभावित सप्लाई पर भी बातचीत के लिए तैयार है।
India-Russia Deal: Nuclear और Technology Cooperation भी एजेंडे में
रूस और भारत के बीच असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग भी बैठक के अहम मुद्दों में शामिल हो सकता है। दोनों देश भारत में नए Civil Nuclear Reactors लगाने की योजना पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा टेक्नोलॉजी और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा। पुतिन BRICS Business Forum के Plenary Session को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ Innoprom Exhibition का दौरा करेंगे। BRICS Summit के दौरान उनकी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति Cyril Ramaphosa, मलेशिया के प्रधानमंत्री Anwar Ibrahim और मिस्र के राष्ट्रपति Abdel Fattah el-Sisi समेत कई नेताओं से मुलाकात होगी।
BRICS Summit 2026: Global South पर भारत का फोकस
भारत मौजूदा BRICS अध्यक्ष के तौर पर Summit की मेजबानी कर रहा है। इस साल की थीम ‘मज़बूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी के लिए निर्माण’ है। व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, हाई-टेक, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और सप्लाई चेन जैसे मुद्दे एजेंडे में हैं। BRICS Summit में UN महासचिव Antonio Guterres समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुख भी शामिल होंगे। Summit शनिवार दोपहर 2:35 बजे शुरू होगा और New Delhi Declaration के साथ इसका समापन होगा। इस बीच PM मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से भी बातचीत होगी।


