‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस के बाद बुक माय शो पर भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने 'आवारापन 2' की लाइफटाइम टिकट बिक्री को पीछे छोड़ दिया। बुधवार को करीब 1.57 लाख टिकट और बिके।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही लगातार चर्चा में है। फिल्म ने कमाई के साथ अब बुक माय शो (BookMyShow) की टिकट बिक्री में भी बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। बुधवार को फिल्म की बिक्री में करीब 1.57 लाख टिकट और जुड़ीं, जिसके बाद यह आंकड़ा 26.5 लाख टिकट के पार पहुंच गया। इस तरह फिल्म ने ‘आवारापन 2’ की लाइफटाइम बुक माय शो बिक्री को पीछे छोड़ दिया।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिर्फ एक नई फिल्म नहीं, बल्कि पहले से बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाती है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे कलाकारों की वापसी ने फिल्म को रिलीज से पहले ही काफी चर्चा दिलाई थी।

'आवारापन 2' से आगे निकली ‘मिर्जापुर’

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 1,56,970 टिकट बुक माय शो पर बिके। इसके बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रनिंग टिकट बिक्री 26.5 लाख के आंकड़े को पार कर गई। यानी फिल्म ने ‘आवारापन 2’ की पूरी थिएट्रिकल रन के दौरान हुई बुक माय शो बिक्री को पीछे छोड़ दिया है। य

बॉक्स ऑफिस पर भी जारी है ‘मिर्जापुर’ का भौकाल

4 सितंबर को रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने अपने पहले हफ्ते में मजबूत पकड़ बनाई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक छठे दिन तक फिल्म ने भारत में करीब ₹137.90 करोड़ नेट कमाए थे और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब ₹193.48 करोड़ पहुंच गया था। सातवें दिन फिल्म की भारत में नेट कमाई करीब ₹148 करोड़ तक पहुंचने की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹200 करोड़ के पार जाने की जानकारी भी सामने आई।

और पढ़ें: Toxic Box Office Day 16: आदिपुरुष से भी बड़ी फ्लॉप बनी यश की 'टॉक्सिक'? इतने करोड़ भी हुआ पहुंचना मुश्किल

क्या है ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में?

फिल्म उसी दुनिया को आगे बढ़ाती है, जिसे दर्शकों ने ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के तीन सीजन में देखा है। कहानी में सत्ता, बदला, अपराध और वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर केंद्र में है। बड़े पर्दे पर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया जैसे लोकप्रिय किरदारों को देखने के लिए सीरीज के पुराने फैंस में पहले से काफी उत्सुकता थी।

और पढ़ें: 'हनुमान अंश' की 35वें और 'मिर्जापुर द मूवी' की 7वें दिन की कमाई बराबर! जानिए कितना हुआ कलेक्शन