MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • Air India Pilot Death: वसंत कुंज के 5-स्टार होटल में मृत मिले पूर्व फ्लाइट कैप्टन, आखिर क्या हुआ?

Air India Pilot Death: वसंत कुंज के 5-स्टार होटल में मृत मिले पूर्व फ्लाइट कैप्टन, आखिर क्या हुआ?

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित 5-स्टार 'होटल द ग्रैंड' में एयर इंडिया के पूर्व फ्लाइट कैप्टन सनी असल्देकर मृत पाए गए। फोन न उठाने पर मास्टर की से कमरा खोला गया था। पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 13 2026, 09:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Delhi Hotel Crime News: भाई के फोन का नहीं दिया जवाब
Image Credit : X

Delhi Hotel Crime News: भाई के फोन का नहीं दिया जवाब

Delhi News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित 5-स्टार होटल 'द ग्रैंड' से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एयर इंडिया के पूर्व फ्लाइट कैप्टन सनी असल्देकर होटल के अपने कमरे में बेसुध पाए गए। जब उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही होटल और पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Air India Pilot Death: होटल में कैसे सामने आया मामला?
Image Credit : X

Air India Pilot Death: होटल में कैसे सामने आया मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कैप्टन सनी असल्देकर ने 10 सितंबर को 'होटल द ग्रैंड' में चेक-इन किया था। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अगले दिन कहानी में अजीब मोड़ आया। सनी के भाई ने उन्हें कई बार फोन किया, पर जब बार-बार कॉल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो परिवार की चिंता बढ़ गई। इसके बाद सनी के भाई ने सीधे होटल मैनेजर को फोन करके मामले की जानकारी दी और उनसे कमरे में जाकर देखने का अनुरोध किया।

Related Articles

Related image1
BRICS Summit 2026 Photos: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की जुगलबंदी, देखें 10 अनदेखी तस्वीरें
Related image2
डुप्लीकेट चाबी, AirTag से जासूसी और मर्डर! कैलिफ़ोर्निया में शालिनी के कातिल की खौफनाक कहानी
35
Air India Pilot Death: मास्टर की से खुला दरवाजा, अंदर का नजारा देख उड़े होश
Image Credit : X

Air India Pilot Death: मास्टर की से खुला दरवाजा, अंदर का नजारा देख उड़े होश

भाई की सूचना पर होटल मैनेजर और स्टाफ तुरंत कैप्टन सनी के कमरे के बाहर पहुंचे। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। कमरा अंदर से पूरी तरह लॉक था। इसके बाद मैनेजर ने आपातकालीन मास्टर की (Master Key) का इस्तेमाल कर दरवाजा खोला। अंदर जाते ही सबके होश उड़ गए; कैप्टन सनी बिस्तर पर बेसुध पड़े थे और उनके शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं हो रही थी।

45
Delhi Hotel Death: पूर्व फ्लाइट कैप्टन थे सनी असल्देकर
Image Credit : X

Delhi Hotel Death: पूर्व फ्लाइट कैप्टन थे सनी असल्देकर

सनी असल्देकर एयर इंडिया में फ्लाइट कैप्टन के पद पर रह चुके थे। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया। अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

55
Police Investigation: BNSS की धारा 194 के तहत जांच
Image Credit : X

Police Investigation: BNSS की धारा 194 के तहत जांच

पुलिस ने इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत जांच की प्रक्रिया शुरू की है। इस तरह की कार्रवाई में मौत की परिस्थितियों की जांच और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाती है। फिलहाल पुलिस होटल में सनी के ठहरने, उनके संपर्क में रहे लोगों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। मौत का कारण सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी जान किन परिस्थितियों में गई।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
क्राइम न्यूज
दिल्ली समाचार
दिल्ली अपराध समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Delhi Rain Alert: दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल! IMD ने भारी बारिश को लेकर दिया अपडेट
Recommended image2
Ganesh Chaturthi 2026: पुणे में गणेशोत्सव के दौरान बदला ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर डायवर्जन और पाबंदियां
Recommended image3
BRICS Summit: जयशंकर ने नाइजीरिया, क्यूबा और बेलारूस के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात
Recommended image4
BRICS घोषणा पर सुबह 4 am तक चली बैठक, ईरान-रूस-चीन की आपत्तियों के बीच भारत ने कैसे साधा संतुलन?
Recommended image5
दिल्ली BRICS समिट की दुनिया में चर्चा, विदेशी AI एक्सपर्ट ने भारत के नेतृत्व को बताया शानदार
Related Stories
Recommended image1
BRICS Summit 2026 Photos: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की जुगलबंदी, देखें 10 अनदेखी तस्वीरें
Recommended image2
डुप्लीकेट चाबी, AirTag से जासूसी और मर्डर! कैलिफ़ोर्निया में शालिनी के कातिल की खौफनाक कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved