47 के पति संग रोमांटिक रहती हैं 87 साल की दादी, 17वें वेडिंग एनिवर्सरी पर खोला सेक्स लाइफ का राज

जब वो 69  साल की थी तब वो 31 का था। दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी। 17 साल से दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक लाइफ जी रहे हैं। उम्र में 40 साल का फासला होने के बावजूद दोनों अभी भी एक दूजे के इश्क में डूबे रहते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 16, 2022 1:41 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. कई शोध में पता चला है कि उम्र में बड़ा अंतर कपल के बीच तलाक और वैवाहिक समस्याओं की आशंका को बढ़ा सकता है। लेकिन इन शोधों को 87 साल की एडना मार्टिन (Edna Martin) और 47 साल की साइमन मार्टिन (Simon Martin) ने धत्ता बता दिया है। इनके उम्र में 40 साल का अंतर है बावजूद इनकी शादीशुदा जिंदगी काफी खुशहाल और रोमांटिक है। हाल ही में इन्होंने अपना 17वां शादी की सालगिरह मनाया है। चलिए इनकी खूबसूरत शादीशुदा लाइफ के बारे में जानते हैं। 

एडना जब 69 साल की थी तब उनकी मुलाकात 31 साल के साइमन मार्टिन से हुआ था। दोनों को पहली नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया था। शुरुआत में तो दोनों को एक साथ लोग देखकर घूरते थे। अजीबो गरीब कमेंट करते थे। बावजूद कपल ने एक दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा। उनका कहना है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में रोमांच से भर गई है। साइमन कहते हैं कि हम अभी भी एक साथ बाहर जाते हैं एक दूसरे का हाथ पकड़कर घूमते हैं। 

प्यार-प्यार हैं, उम्र मन की अवस्था है

साइमन कहते हैं कि हमारी शादी उनके लिए प्रेरणा का काम करती है जो ऐज गैप रिलेशनशिप में हैं और शादी का प्लान बना रहे हैं। वो कहते हैं कि हमारे दोस्त और रिश्तेदार हमारे रिश्ते से खुश हैं। लेकिन अभी भी अजनबी कमेंट करने से बाज नहीं आते हैं। प्यार प्यार है और हर किसी को जो कहना है उसे नजरअंदाज करना चाहिए। उम्र मन की एक अवस्था है, अगर आप बूढ़े महसूस करते हैं, तो आप बूढ़े हैं। अगर जवान महसूस करेंगे तो जवान हैं।

महिला का पोता भी पति से उम्र में है बड़ा

वहीं, रिटायर्ड इंजीनियर एडना अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कहती हैं,'हम अभी भी बहुत प्यार में हैं और छोटे-छोटे रोमांच करके अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाए हुए हैं। बता दें कि एडना का बेटा 57 साल का है जबकि उनका पोता उनके पति साइमन से बड़ा है। 

म्यूजिक इवेंट में एडना और साइमन की हुई थी मुलाकात

एडना और साइमन की मुलाकात 18 साल पहले एक संगीत कार्यक्रम में हुई थी। वे बताते हैं कि जब वो मिले तो एक दूसरे से निगाहें नहीं हटा पा रहे थे। एक दूसरे का हाथ छोड़ नहीं पा रहे थे। पहली नजर में उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था। साइमन  organist थे। वो अपनी संगीत कौशल ने एडना को मोहब्बत में बांध लिया था। आज भी वो संगीत सुनाकर उन्हें खुश करते हैं।

8 जुलाई 2005 को दोनों ने की शादी

साइमन बर्मिंघम में रहते थे। उनकी कोई उस दौरान प्रेमिका नहीं थी। कुछ वक्त तक दोनों अलग रहे। लेकिन फिर साइमन एडना के साथ रहने लगे। साइमन के घरवालों को यह रिश्ता ज्यादा पसंद नहीं था। उम्र में अंतर होने की वजह से तालमेल बिठाने में कुछ वक्त लगा। लेकिन उन्होंने देखा कि जब बेटा इतना खुश हैं तो उन्होंने दुनिया की परवाह नहीं की। वहीं, एडना का परिवार हमेशा उनके रिश्ते का समर्थन करता रहा है और 8 जुलाई 2005 को इस जोड़े को शादी कर ली।

अभी भी सेक्स लाइफ को एन्जॉय करते हैं कपल 

एडना कहती हैं कि मेरी शादी में मेरी बेटी ने केक बनाया था और बेटे ने दिया था। उन्हें मेरी जोड़ी से कोई दिक्कत नहीं थी। वो आगे बोलती हैं कि जब आप एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं तो एक दूसरे से दूर रहना असंभव होता है। शरीर रचना और लोगों की बातें अहम नहीं होती है। वो आगे बताती हैं कि हम आज भी अक्सर सूपरमार्केट में एक दूसरे को किस कर लेते हैं। लाइन में होते हैं तो एक दूसरे को पिंच करने भी नहीं चूकते हैं। एडना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो आज भी सेक्स लाइफ को पूरा एन्जॉय करती हैं।

और भी पढ़ें:

सेक्स पावर हो रहा है कमजोर, तो ये 5 फूड्स हो सकता है रामबाण

5 साल के बच्चे की मां पर चढ़ा इश्क का ऐसा बुखार, पार्टनर को छोड़ कैदी से रचाने जा रही शादी

Share this article
click me!