
रिलेशनशिप डेस्क. उसकी पहचान एक टीचर और एक मां के रूप में होती है। लेकिन अब उसकी एक और पहचान हो गई है वो है कैदी की प्रेमिका। जी हां, एक बच्चे की मां को एक ऐसे कैदी से प्यार हो गया है जो 15 साल की सजा काट रहा है। इतना ही नहीं जेल में बंद कैदी के लिए महिला ने अपने 10 साल पुराना रिश्ता भी खत्म कर दिया है। ये कहानी अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के रहने वाली ब्रिटिनी समर्स (Britnee Summers) का है।
ब्रिटिनी समर्स पेशे से टीचर हैं। वो बताती हैं कि कुछ वक्त पहले उनके 10 साल के रिश्ते का अंत हुआ। वो अपने पति से तलाक ली। इसके बाद वो टाइम पास के लिए जेल पेन पाल ऐप में अकाउंट बनाई। इस ऐप पर उकी मुलाकात 35 साल के माइकल जेमिसन से हुई। जो गंभीर हमले के मामले में जेल में सजा काट रहा था। ब्रिटिनी समर्स ने आगे बताया कि तलाक के बाद अपना और अपने बेटे के वजन से परेशान थी। माइकल काफी फिट था। मुझे पता है कि यह वास्तव में अजीब लगेगा, लेकिन मुझे उसे देखकर ऐसा लगा कि मैं उसके प्रति आकर्षित हो गई हूं।
15 साल में से 14 साल की सजा हो चुकी है पूरी
इसके बाद दोनों के बीच चैट होने लगा। जल्द ही दोनों के बीच प्यार हो गया। माइक ब्रिटिनी से एक हजार किलोमीटर दूर डर्फी राज्य कारागार में बंद है। एक बच्चे की मां ने बताया कि वो गंभीर हमले में मदद करने और उकसाने में दोषी पाया गया था। वो 15 साल की सजा काट रहा है। 14 साल गुजर चुके हैं। ब्रिटिनी आगे बताती हैं कि उनका रिश्ता अन्य रिश्तों से अलग नहीं हैं। हम जीवन में समान चीजें चाहते हैं। लेकिन हम में से किसी का भी जीवन स्थिर नहीं हैं। लेकिन हम एक दूसरे के साथ ऐसा चाहते हैं। हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है। उसने मेरे पांच साल के बच्चे को भी स्वीकार कर लिया है। मेरा बेटा भी माइकल से खुश है। इसके साथ वो बताती हैं कि माइकल का 14 साल का बच्चा है। जिससे मैं भविष्य में मिलूंगी।
जल्द ही मैं ब्रिटिनी अपने प्यार से मिलेगी
वो बताती हैं कि मई 2022 से उनकी पैरोल की सुनवाई हो रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो जेल से छुट जाएंगे और हम एक साथ अपना जीवन शुरू कर सकते हैं। ब्रिटिनी आगे कहती हैं कि मैं अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित नहीं हूं। पता है कि वो मुझे और मेरे बच्चे को चोट नहीं पहुंचाएगा। उसपर मुझे पूरा भरोसा है।हम दस महीने से साथ हैं और हम दिन में चार घंटे फोन पर बात करते हैं, मुझे क्रिसमस पर भी उनसे मिलने का मौका मिलेगा।
और पढ़ें:
ब्लैक डायरी: बचपन में चचेरे भाई ने किया था यौन शोषण,गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ता बनाने में लगता है डर!
2 साल की बच्ची से जब सांप ने लिया 'पंगा', मुंह में खून देख उड़ गए घरवालों के होश
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.