
रिलेशनशिप डेस्क : घर में अक्सर ऐसा होता है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े हो जाते हैं। लेकिन जब यह झगड़े किसी की जान पर बना जाए तो रिश्ते तार-तार हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जहां पति से झगड़े के बाद कलयुगी मां ने अपने चार में से तीन बच्चों को जहर दे दिया। चौथा बच्चा अपनी नानी के साथ गया था, इसलिए उसकी जान बच गई। लेकिन 2 बच्चों की जान चली गई। वहीं, एक की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। आखिर इस कलयुगी मां ने ऐसा क्यों किया आइए हम आपको बताते हैं...
क्या है पूरा मामला
"पूत कपूत सुने हैं पर ना, माता सुनी कुमाता" जी हां, पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती है। हालांकि, कलयुग में मां कुमाता तो क्या पिशाचिनी भी होने लगी है, जो अपने बच्चों की खून की प्यासी है। जी हां, हाल ही में गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साइत बांध निवासी बालेश्वर यादव का झगड़ा अपनी पत्नी सुनीता से हो गया। बालेश्वर दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करता है। सुनीता और बालेश्वर के चार बच्चे हैं।
फोन पर पति से हुआ विवाद और बच्चों को दिया जहर
बताया जा रहा है कि बालेश्वर की पत्नी सुनीता एक हफ्ते पहले ही देवर से विवाद होने के कारण मायके चली गई थी। यहां फोन पर उसका विवाद उसके पति से हो गया और दोनों में खूब कहा-सुनी हुई। इसके बाद सुनीता ने अपने 3 बच्चे हिमांशु, पीयूष और बेटी सुप्रिया को चाय में सल्फास देकर मारने की कोशिश की। इस दौरान उसका चौथा बच्चा दिव्यांशु अपनी नानी के साथ खेत गया हुआ था। इस कारण उसकी जान बच गई। बच्चों को जहर देने के बाद सुनीता ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन आखिरी वक्त में उसका मन बदल गया।
दो बच्चों की हुई मौत
जहर खाने के बाद तीनों बच्चों की हालत बेहद गंभीर हो गई। इसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, बेटी सुप्रिया की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उसे वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सुनीता को हिरासत में ले लिया है। वहीं ग्रामीणों में सुनीता के प्रति जमकर आक्रोश देखा जा रहा है।
और पढ़ें: 17 साल से 3 बच्चों के पिता अपनी पत्नी को दे रहा था धोखा, फेसबुक ने खोल दिया पोल
अगर ये 6 बातें पति-पत्नी के बीच हर रोज हो रही है, तो समझ जाइए टूटने वाली है शादी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.