
रिलेशनशिप डेस्क.भारतीय समाज में बाप-बेटी का रिश्ता इतना पवित्र माना जाता है कि जरा सी चूक से पूरा समाज शर्मसार हो जाए। लेकिन अमेरिका में एक बेटी ने कुछ ऐसा कर डाला जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। ऐसा करने के लिए उसने वो दिन चुना जो उसके पिता के लिए बेहद खास था। ये कहानी है 23 साल की स्टैला बैरे (Stella Barey) की जो इन दिनों अमेरिका में सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रही है। दरअसल स्टैला ने रिश्तों की मर्यादा को दरकिनार करते हुए अपने पिता के दोस्त के साथ ही संबंध बना लिए।
पिता बने थे दूल्हा और बेटी ने कर दिया कांड
दरअसल स्टैला के पिता की दूसरी शादी हो रही थी। इस मौके पर दूर-दराज से आए कई रिश्तेदार और दोस्त आए थे। मेहमानों में स्टैला के पापा का एक दोस्त भी था जो स्वीडन से इस शादी में शामिल होने आया था। स्टैला का कहना है कि वो 4 साल उम्र से ही उसे जानती है और दिल ही दिल में काफी पसंद भी करती थी। लेकिन उसे ये पता नहीं था कि पापा के दोस्त भी उसे पसंद करते हैं। शादी वाले दिन भी कार्यक्रम के दौरान साथ ही थे। इसी दौरान दोनों की आंखें मिली जिसके बाद ये आकर्षण और बढ़ गया। स्टैला के मुताबिक, शादी का फंक्शन खत्म होने के बाद पापा के दोस्त का फोन आया। फोन पर उसने बुलाया तो स्टैला मना नहीं कर पाई और वो कर बैठी जिसके बारे में कभी सोचा भी नहीं था। उस रात वो पापा के दोस्त के साथ फिजिकल हो गई।
पापा को नहीं बताया उस रात का सच
शादी के अगले दिन जब स्टैला वापस लॉस एंजेलिस जाने के लिए फ्लाइट में सवार हुई तो उसमें पापा का दोस्त भी सवार था। स्टैला को डर था कि रात की घटना को लेकर उसे कोई शर्मिंदगी न हो। पर ऐसा नहीं था। रास्ते में दोनों के बीच बातचीत होती रही। स्टैला के मुताबिक, “विदा लेते समय जब मैंने गुडबाय कहा तो उसने कहा कि वो मुझे छोड़कर नहीं जाना चाहता और मुझे बहुत मिस करेगा। स्वीडन पहुंचने के बाद भी उसने कुछ समय तक संपर्क बनाए रखा पर बाद में बातचीत बंद हो गई। स्टैला ने इस बारे में अपने पापा को कुछ नहीं बताया। पर अब उसने टिक-टॉक पर अपने फॉलोअर्स से सारी बातें शेयर की हैं।
और पढ़ें:
यहां शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को करना पड़ता है ये घिनौना काम, 'बेजुबान'की लेनी होती है जान
ये महिला लोगों को गले लगाकर कमा रही है लाखों रुपए, बोली सेक्स वर्कर नहीं लेकिन....
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.