dev uthani gyaras 2022: तुलसी विवाह के दौरान करें ये उपाय, दूर हो सकती हैं परेशानियां

Published : Oct 27, 2022, 04:49 PM IST
dev uthani gyaras 2022: तुलसी विवाह के दौरान करें ये उपाय, दूर हो सकती हैं परेशानियां

सार

दीपावली के 11 दिन बाद तुलसी विवाह यानी की देवउठनी ग्यारस का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान अगर आप तुलसी जी के पास कुछ उपाय करते हैं तो आपके वैवाहिक जीवन से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और पति-पत्नी के बीच हमेशा प्यार बना रहता है।

रिलेशनशिप डेस्क : हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ग्यारस (dev uthani gyaras 2022) का त्योहार मनाया जाता है। इसे साल की सबसे बड़ी ग्यारस भी कहा जाता है। इस दिन तुलसी जी का विवाह करवाया जाता है। इस बार यह दिन 5 नवंबर को पड़ रहा है। इसे देवउठनी ग्यारस भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन से हिन्दू धर्म में विवाह शुरू हो जाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्रेम बना रहता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे उपाय जो आप देवउठनी ग्यारस पर कर सकते हैं...

देवउठनी ग्यारस पर करें ये उपाय 
1. मान्यताओं के अनुसार वैवाहिक जीवन को सुख और मधुर बनाने के लिए देवउठनी ग्यारस के मौके पर तुलसी के पौधे पर श्रृंगार का सामान चढ़ा कर उसकी पूजा करने के बाद उस श्रृंगार को किसी सुहागिन महिलाओं को अगर दे दिया जाता है, तो इससे वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि और प्रेम आता है।

2. कहा जाता है कि तुलसी विवाह के दिन पति पत्नी को साथ में किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए और इसके बाद तुलसी के पत्ते तोड़कर उन्हें शुद्ध जल में मिला देना चाहिए। इस जल को पूरे घर में छिड़कना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखी होता है।

3. अगर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़े होते हैं और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो तुलसी जी को लाल चुनरी पहनाएं और अगले दिन इस चुनरी को किसी शादीशुदा महिला को दान कर दें। ऐसा करने से पति पत्नी के बीच मनमुटाव दूर हो जाता है।

4. तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी के पास घी का दीपक जलाने से अच्छे वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। पति पत्नी को साथ में तुलसी जी के पास घी का दिया जलाना चाहिए और दांपत्य जीवन के सुखी होने की कामना करनी चाहिए।

5. पति पत्नी के बीच अच्छे दांपत्य जीवन के लिए शालिग्राम और तुलसी जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए और पति पत्नी को भगवान को 2 इलायची अर्पित करनी चाहिए। पूजा के बाद इस इलायची के दानों को अपनी संतान को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से घर वालों के बीच प्रेम बना रहता है।

6. इतना ही नहीं अगर शादी से पहले लड़का और लड़की की शादी में अड़चन आ रही है तो इससे छुटकारा पाने के लिए देवउठनी ग्यारस के दिन 5 तुलसी के पत्ते लेकर उस पर हल्दी का टीका लगाकर शालिग्राम को अर्पित करें। ऐसा करने से शादी में आ रही अड़चनों को दूर किया जा सकता है।

और पढ़ें: Chhath Puja 2022: सिंघाड़ा से लेकर गन्ना तक छठी मैया को जरूर चढ़ाए जाते हैं ये 6 फल

दिवाली पर घर आ गई है ढेर सारी मिठाइयां, तो इस तरह से बचे हुए गुलाब जामुन से बनाएं ये शानदार डिश

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज