ब्लैक डायरी: डोर बेल ने प्रेमिका की बेवफाई की खोल दी पोल, 4 साल के मोहब्बत का ऐसा अंजाम नहीं था सोचा

Published : Oct 14, 2022, 06:57 PM ISTUpdated : Oct 14, 2022, 06:58 PM IST
ब्लैक डायरी: डोर बेल ने प्रेमिका की बेवफाई की खोल दी पोल, 4 साल के मोहब्बत का ऐसा अंजाम नहीं था सोचा

सार

डोरबेल हमारे घर को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए थी। लेकिन नहीं पता था कि इसकी वजह से प्रेमिका की बेवफाई का पता चल जाएगा। 5 साल के प्यार का ऐसा अंजाम सोचा नहीं था।  

ब्लैक डायरी:4 साल से साथ थे, हमारे बीच  सबकुछ ठीक था। मैं उसे शादी के लिए प्रपोज करने वाला था। लेकिन डोरबेल और सगाई की रिंग की वजह से उसकी बेवफाई की पोल खोल दी। समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करूं। स्टीव (बदला हुआ नाम) ने अभी तक अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं बताया है कि उसकी पोल खुल गई है। वो इस रिश्ते को लेकर कशमकश में हैं। चलिए स्टीव की जुबानी पूरी कहानी बताते हैं और रिलेशनशिप एक्सपर्ट की इस बाबत क्या राय है।

29 साल के स्टीव बताते हैं कि वो और उनकी गर्लफ्रेंड लीव इन में रहते है। 4 साल से हम दोनों डेट कर रहे हैं। वो बहुत अच्छी है और हमारे बीच गहरा रिश्ता था। हम दोनों वीक में दो से तीन बार शारीरिक संबंध बना लेते थे। मैं रिश्ते को नाम देने की सोच रहा था। मैं उसे शादी के लिए प्रपोज करने वाला था। उसके लिए सगाई की रिंग ऑर्डर किया था जो उसे पसंद थी। मैं उसे रिंग के साथ सरप्राइज करने वाला था। इसलिए डोर बेल को अपने फोन से कनेक्ट कर लिया था, ताकि डिलीवरी ब्वॉय आए तो मुझे पता चल जाए। 

मैंने डिलीवरी टाइम के मुताबिक अपने मोबाइल में अलार्म सेट कर लिया था। सुबह 11 बजे वो करीब आने वाला था। उस वक्त मैं ऑफिस में था। तभी डोर बेल रिंग का ऐप बजा उस वक्त 10. 35 बज रहे थे। मैं काफी एक्साइटेड था। मुझे लगा कि डिलीवरी ब्वॉय आया था। लेकिन वहां कोई और था। एक ऐसा शख्स जिसे मैं नहीं जानता था। वो ना तो मेरा कोई रिश्तेदार था और ना ही मेरी गर्लफ्रेंड का। गर्लफ्रेंड ने दरवाजा खोला और उसे अंदर ले लिया।

करीब दो घंटे बाद वो घर से निकला और मेरी गर्लफ्रेंड को किस करके उसे गुडबाय कहा। ये देखकर मैं हैरान था। वो नहीं जानती थी कि नया डोर बेल में कैमरा है और आप उसपर कहीं से भी नजर रख सकते हैं। डोर बेल की वजह से मुझे अपनी गर्लफ्रेंड की धोखेबाजी का पता चला।

मैं जब रात में ऑफिस से घर पहुंचा तो मुश्किल से उसे देख पा रहा था। उसे समझ आ रहा था कि कुछ गलत है। लेकिन मैंने सिर दर्द का बहाना बना दिया।मुझे पता है कि मुझे उसे छोड़ देना चाहिए और कुछ स्वाभिमान रखना चाहिए। लेकिन मैं भी उसके बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकता।

एक्सपर्ट की राय-वाकई ये आपके लिए बहुत मुश्किल भरा पल है। लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने साथी से आपको बात करना चाहिए। उसके साथ बैठे और उसे बताएं कि आपने क्या देखा है।लोगों को धोखा देने का एक कारण है। शायद आपके वर्तमान रिश्ते में उसके लिए कुछ कमी थी। इससे बोले कि वो रिश्ते में ईमानदार रहकर सच बता दें। यह सुनना कठिन होगा, लेकिन इससे तय करने में आपको मदद मिलेगी कि आगे आप कैसे बढ़ सकते हैं।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

 

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी: होटल में एक्स गर्लफ्रेंड के साथ हुआ कुछ ऐसा, राज खुलेगी तो बिखर जाएगी जिंदगी

ब्लैक डायरी: शादी के 10 साल बाद पत्नी बोलने लगी है-सेक्स के लिए किसी और के पास जाओ

PREV

Recommended Stories

Breakup Story: शादी के 20 साल बाद बेकाबू हो गया पति! उजड़ गई महिला की गृहस्थी
Promise Day Special: तेरे हर कदम पर मेरा साथ होगा...30 खास वादे पार्टनर से प्रॉमिस डे पर करें