
रिलेशनशिप डेस्क. कभी-कभी रिश्ते की डोरी इस तरह उलझ जाती है जिसे सुलझाना काफी मुश्किल भरा होता है। या यूं कहें तो उसे सुलझाया ही नहीं जा सकता है। इस कहानी में रिश्तों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। 45 साल के एक शख्स के सामने आकर जब उसका बेटा कहता है कि वो किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। पिता अपने बेटे की इस खुशी में खुश तो हुआ ,लेकिन वो ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया जब लड़की को अपने सामने देखा। सोशल नेटवर्किंग साइट Reddit पर शख्स ने अपना दर्द बयां किया है।
शख्स ने बताया कि जब वो अपने घर में बैठकर आराम कर रहा था। तभी उसका बेटा आया और अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया। मैं खुश था और उस लड़की से मिलने की इच्छा जताई। लेकिन जब हम मिले तो मैं शॉक्ड था। वो भी डरी हुई थी। ये वहीं, लड़की थी जिससे मैं दो साल पहले मिला था और हम एक दूसरे के प्यार में भी थे। शख्स ने बताया,'आप कल्पना नहीं कर सकते कि पहली बार मिलना कितना अविश्वसनीय रूप से अजीब था।'
पिता ने बेटे को बताया अपने रिश्ते का सच
मैं अपने बेटे को धोखा नहीं दे सकता था। ना ही हमारे रिश्ते को रहस्य रखा जा सकता था। मैंने अपने बेटे को सारी बात बताने के लिए बुलाया। बातचीत बिल्कुल आसान नहीं थी। मेरा बेटा बहुत भ्रमित और परेशान था। मुझे उम्मीद थी कि वो मुझपर चिल्लाएंगा। लेकिन उसके लिए उसकी गर्लफ्रेंड और मेरे रिश्ते के बारे में जानना उसके लिए इतना पड़ा झटका था कि उसने कोई कड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी। मैंने उसे बताया कि दो साल पहले डेटिंग ऐप के जरिए मैं उस लड़की से मिला था। हमारे बीच कुछ वक्त तक प्यार भी रहा। लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। पूरी बात शांति से सुनने के बाद मेरा बेटा घर गया। शख्स ने बताया, 'उसने पूरे दिन मुझसे बात नहीं की जब तक कि उसने मुझे यह संदेश नहीं भेजा कि वह मुझसे प्यार करता है, लेकिन उसे खुद के लिए कुछ समय चाहिए, जिसे मैं पूरी तरह से समझता हूं।'
गर्लफ्रेंड का बच्चा किसका
टेंशन इस बात की है कि लड़की का एक डेढ़ साल का बच्चा है। शख्स को लगता है कि वो बच्चा उसका हो सकता है। क्योंकि लड़के का रिश्ता ज्यादा दिनों का नहीं है। बेटे ने अपने पिता को बताया कि वो सिर्फ चार महीने से एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि लड़की को भी नहीं पता है कि वो बच्चे का पिता कौन है।
डीएनए टेस्ट कराने का किया फैसला
शख्स अब डीएनए टेस्ट कराने की सोच रहा है। ताकि बच्चे का असली पिता कौन है इसके बारे में पता लगाया जा सके। शख्स ने आगे लिखा,'
ऐसा कुछ नहीं होने वाला है जो वह आसानी से खत्म हो जाएगा। जहां तक पितृत्व की बात है, हम अभी भी उसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं। मैंने उसके साथ एक ऐसी जगह खोजने के बारे में बात की है जहां हम इस परीक्षण को करवा सकते हैं।इसलिए हम इस सप्ताह ऐसा करेंगे। यह अब और इंतजार नहीं कर सकता अन्यथा यह मुझे पागल कर देगा। शख्स को नहीं पता कि बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड में इसे लेकर क्या बातचीत हुई है और दोनों अपने रिश्ते को लेकर कहां खड़े हैं।
और पढ़ें:
PHOTOS:2 शादी टूटी, 21 साल छोटे लड़के से कर बैठी इश्क, 46 साल की महिला तीसरी बार बनने जा रही दुल्हन
स्टडी का दावा: कोरोना पुरुषों के फर्टिलिटी को कर रहा है कमजोर, आपने गौर किया क्या
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.