- Home
- Lifestyle
- Relationship
- PHOTOS:2 शादी टूटी, 21 साल छोटे लड़के से कर बैठी इश्क, 46 साल की महिला तीसरी बार बनने जा रही दुल्हन
PHOTOS:2 शादी टूटी, 21 साल छोटे लड़के से कर बैठी इश्क, 46 साल की महिला तीसरी बार बनने जा रही दुल्हन
रिलेशनशिप डेस्क. प्यार एक बार होता है और शादी भी एक बार...'कुछ-कुछ होता है'का ये डायलॉग ना तो इस फिल्म में टिक पाया और ना ही रियल लाइफ में ये लागू होता है। रियल लाइफ में लोगों को कई बार प्यार होता है और शादी भी कई बार लोग करते हैं। इतना ही नहीं उम्र भी इसमें मैटर नहीं करता है। तभी तो 46 साल की एक महिला खुद से 21 साल छोटे लड़के की दुल्हन बनने जा रही हैं। तीसरी बार वो शादी के बंधन में बंधेंगी। जवानी की दहलीज को पार कर चुकी महिला आज भी काफी बोल्ड और सेक्सी हैं। आइए नीचे जानते हैं उम्र के अंतर तोड़ कर प्यार करने वाले कपल के बारे में...

अमेरिका के मिशीगन में रहने वाली सारा प्रिंसेज (Sarah Princess) का कहना है कि उन्हें कोई परवाह नहीं है कि लोग क्या सोचते हैं। वो अपने उम्र से छोटे पार्टनर के साथ प्यार करना जारी रखेंगी। पेशे से ब्यूटीशियन सारा की ऑनलाइन मुलाकात 25 साल के ट्रेंटन अपशॉ (Trenton Upshaw) हुई।

पेशे से कारपेंटर ट्रेंटन से सारा करीब 9 महीने तक सोशल पर बात की। फिर मुलाकात होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। सारा को उम्मीद नहीं थी कि उनका नया प्रेमी उसे 21 साल छोटा होगा। लेकिन दोनों कभी ना अलग होने वाली जोड़ी बन गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों खुलकर एक दूसरे के साथ रोमांस करने वाली तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
द मिरर में अपने लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए सारा ने बताया,'पहली मुलाकात में ट्रेंटन को गले लगाने पर मैंने सेफ फील किया। उसकी मौजूदगी सुकून दे रही थी। मुझे एहसास हुआ कि कुछ तो अलग है। उसके साथ जो जादुई एहसास हुआ वो मैंने पहले कभी नहीं महसूस किया। ऐसा लगा कि हम दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।
हालांकि सारा को ट्रेंटन की उम्र को लेकर कुछ संदेह शुरुआत में था। उसने बताया कि मुझे उनकी कमाने और काम करने की क्षमता पर संदेह था, जब तक कि मैंने अंततः उन्हें व्यक्तिगत रूप से इन जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए नहीं देखा। मैंने ट्रेंटन को ये बताया और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि हमारी उम्र के अंतर के बारे में कोई समस्या नहीं है।
दोनों कुछ दिन बात साथ में रहने लगे। सारा की पहले दो शादियां हो चुकी हैं। पिछले रिलेशनशिप से उनके दो बच्चे हैं। एक बच्चे की उम्र 19 साल है और दूसरे की 10 साल। दोनों अपनी मां के साथ रहते हैं। उन्हें भी इस रिश्ते से एतराज नहीं है।
सारा कहती हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या हैं, हम इसका सबूत हैं। हम एक दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं जितना कोई और कपल। वाकई इनके इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को देखकर इसे सही मानेंगे। सारा इस उम्र में भी बेहद बोल्ड और सेक्सी हैं।
हालांकि सोशल मीडिया पर इनकी जोड़ी को कई बार ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन कपल को इसकी परवाह नहीं है। वो जल्द ही शादी करने वाले हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.