Father's Day 2022: बेटियां अपने पापा के होती हैं इतनी करीब, पति में भी तलाश करती हैं पिता जैसी ये 4 खूबियां

Father’s Day 2022: कहते हैं बेटियां अपने पिता के ज्यादा करीब होती हैं। पापा से वो ज्यादा डिमांडिंग होती है। वहीं बाप का भी स्नेह अपनी बेटियों पर ज्यादा बरसता है। फादर्स डे पर आपको बताते हैं कि एक बेटी अपने पिता जैसा पार्टनर चाहती हैं। 

Nitu Kumari | Published : Jun 18, 2022 11:00 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. बेटी अपने पापा की लाडली होती हैं। जब एक पिता की गोद में उसकी बेटी खिलखिलाती है तो मां से ज्यादा खुशी उसे होती है। पिता और बेटी का रिश्ता बहुत गहरा होता है। एक बेटी पिता के साये में खुद को महफूज पाती है। यहीं वजह है कि एक लड़की अपने पार्टनर में उन 4 खूबियों को तलाशती है जो उसके पिता में होता है। आइए जानते हैं फादर्स डे पर उन चार खूबियों के बारे में। 

1. सपोर्ट करना

Latest Videos

पिता बेटों से ज्यादा अपनी बेटी पर भरोसा करते हैं। वो उसके हर कदम के साथ खड़े होते हैं। उसका सपोर्ट करते हैं। बेटी यह खूबी अपने पार्टनर में भी देखना चाहती है। पति भी उसके हर कदम का सपोर्ट करे और उसपर भरोसा करे।


2. पर्सनल स्पेस 

पिता अपनी बेटी पर इतना भरोसा करता है कि उसे पूरी आजादी भी देता है। वो अपनी बेटी को ज्यादा रोकते -टोकते नहीं है। एक बेटी जो अपने पिता से ज्यादा प्यार करती है वो गलत रास्ते पर नहीं जाती है। वो चाहती है कि उसका पार्टनर भी उसे पर्सनल स्पेस दे। उसे किसी भी बंधन में ना बांधे।

3. हर गम में हो साथ

बेटी का हर दर्द पिता सहता है। उसे बांटने की कोशिश करता है। एक लड़की भी चाहती है कि उसका पार्टनर भी पिता की तरह उसके गम को बांटे। हर छोटे-बड़े दुख में उसके साथ खड़ा रहे। ताकि उसका आत्मविश्वास बना रहे।

 
4. खुशी का भी हो साथी

पिता बेटियों से हर छोटी बड़ी खुशी बांटते हैं। एक बाप को अंदाजा होता है कि उसके जिगर का टुकड़ा एक दिन घर छोड़कर चली जाएगी। इसलिए उसे हर खुशी देने की भी कोशिश करता है। इससे बेटी को अपने अहम होने का एहसास होता है। वो ऐसी ही उम्मीद अपने पति से रखती है। वो चाहती है कि उसका पार्टनर भी छोटी बड़ी खुशियां उनके साथ बांटे जिससे घर की खूबसूरती बनी रहे। कई बार लड़की अपने पार्टनर की तुलना पिता से करने लगती है। यूं ही नहीं लड़कियां बाबुल का घर छोड़ने पर रोती हैं। जो प्यार उन्हें अपने पिता के घर पर मिलता है वो कहीं नहीं मिलता।

और पढ़ें:

अगर बोरिंग हो रही है सेक्स लाइफ, तो इन 5 टिप्स को फॉलो स्पाइस अप करें पार्टनर के साथ रिश्ता

क्या ज्यादा दूध पीने से कमजोर होती है हड्डियां, होती है दिल की बीमारी, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE : 45th FIDE Chess Olympiad चैंपियनों से ख़ास बातचीत
थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!