
ब्लैक डायरी: सपना (बदला नाम) इन दिनों कशमकश में हैं। उसकी सबसे अच्छी सहेली गीतांजलि (बदला नाम) के साथ उसके रिश्ते बदल गए हैं। उसे पता नहीं चल रहा है कि वो क्या करें। कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली है। उपर से गीतांजलि उसे धमकी दे रही है कि अगर मेरी नहीं होगी तो मैं किसी की नहीं होने दूंगी।
सपना और गीतांजलि 5वीं क्लास से साथ हैं। स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई दोनों ने साथ में की। यहां तक कि दोनों एक ही कंपनी में काम भी करती हैं। दोनों एक दूसरे की पक्की सहेली हैं। सपना बताती हैं कि एक दिन वो गीतांजलि के घर गई थी। वहां उसके मम्मी-पापा नहीं थे। हम कमरे में अकेले थे। तभी बातों ही बातों में गीतांजलि ने मेरा हाथ पकड़ लिया और किस कर लिया। वो मेरे प्राइवेट पार्ट को भी टच करने लगी थी। पता नहीं क्यों पर मैं इसका विरोध नहीं कर पा रही थी। बचपन में हम दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। लेकिन ऐसा वो पहली बार कर रही थी। अचानक मेरे अंदर कुछ हुआ और मैं उससे अलग हो गई। मैंने उससे कहा कि ये गलत है। तो गीतांजलि ने मुझे पकड़ लिया और बोली कि मैं तुमसे प्यार करती हूं और तुम्हारे बैगर नहीं रह सकती।
दरअसल, मेरी शादी तय हो गई है। गीतांजलि को ये पसंद नहीं आया। हालांकि गीतांजलि का साथ मुझे भी पसंद हैं। मैंने कहा कि नहीं गीतांजलि ऐसा नहीं हो सकता है। मैं वो नहीं कर सकती जैसा कि तुम सोच रही हो। इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। लेकिन उसने धमकी दिया कि अगर तुम किसी और के पास जाओगी तो मैं खुद को या फिर तुम्हें नुकसान पहुंचा दूंगी। मैं डर गई हूं क्या करूं समझ नहीं आ रहा है। मैं अपनी पक्की दोस्त को भी नहीं खोना चाहती हूं।
एक्सपर्ट की राय- गीतांजलि और आपके बीच गहरा कनेक्शन हैं ये तो आपकी बातों से समझ में आ गया है। लेकिन गीतांजलि जैसा आपको लेकर महसूस करती है क्या वैसा आपके अंदर भी अहसास हैं ये सोचना आपको हैं। समलैंगिक होना गलत नहीं हैं। ये कोई बीमारी नहीं हैं। अगर आपके अंदर भी गीतांजलि को लेकर वहीं अहसास हैं तो आप इस रिश्ते में जा सकती हैं। अपने सच को स्वीकार करना बहुत जरूरी हैं। अगर अपने सच को जानते हुए भी कहीं और शादी करती हैं तो ये गलत होगा। क्योंकि जिसके साथ आप शादी करेंगी उसके साथ खुश नहीं रह पाएंगी। उसकी भी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।
अगर आप स्ट्रेट हैं तो फिर उसे बताइए कि जैसा वो सोच रही है वैसा नहीं है। आप उसे उस तरह नहीं देखती हैं। शायद वो समझ जाए। अगर वो नहीं मानती हैं तो फिर उसके मम्मी पापा को और अपने मम्मी पापा को ये बात बताइए। ताकि वो उससे बात करें। लेकिन अगर वो नहीं मानती है और धमकी देती है तो फिर किसी अनहोनी से बचने के लिए थाने में रिपोर्ट भी कर सकती हैं। ये आपके लिए मुश्किल होगा। लेकिन इस में आप दोनों की भलाई है।
(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.