लूडो में खुद को हार गई 2 बच्चों की मां, रहने लगी मकान मालिक के साथ, पति को बोली-आकर लिखा-पढ़ी कर लो

Published : Dec 05, 2022, 01:17 PM ISTUpdated : Dec 05, 2022, 01:24 PM IST
लूडो में खुद को हार गई 2 बच्चों की मां, रहने लगी मकान मालिक के साथ, पति को बोली-आकर लिखा-पढ़ी कर लो

सार

पति परदेस में था और पत्नी घर पर मकान मालिक के साथ लूडो खेला करती थी। सारे पैसे लुटाने के बाद एक दिन खुद को दांव पर लगा दी। हार जाने के बाद वो मकान मालिक के साथ रहने लगी। पूरी कहानी जानकर दिमाग घूम जाएगा

रिलेशनशिप डेस्क. महाभारत में द्रौपदी को उसके पांच पतियों ने जुए में दांव पर लगा दिया था और हार गए थे। ये कहानी बच्चा-बच्चा जानता है। जुए की लत कितनी खराब है इससे हम सब वाकिफ हैं। कोई भी गेम जब पैसा लगाकर खेला जाए तो नतीजा हमेशा बुरा ही होता है। यूपी के प्रतापगढ़ में रहने वाली एक महिला सुर्खियों में हैं। लूडो खेलने के चक्कर में उसने खुद को दांव पर लगा दिया और हार गई। अब वो मकान मालिक के साथ रह रही है। पूरी कहानी जानकर चक्कर खा जाएंगे। 

प्रतापगढ़ में रहने वाली एक महिला को लूडो खेलने का चस्का लग गया था। वो पति की गैर मौजूदगी में मकान मालिक के साथ पैसे लगाकर लूडो खेलती थी। वो हर बार हार जाती थी। पति परदेस से कमाकर पैसे भेजता था और यहां वो इसे जुए में हार जाती थी। एक दिन जब सारा पैसा खत्म हो गया तो दो बच्चों की मां ने लूडो गेम में खुद को दांव पर लगा दिया। ये गेम मकान मालिक जीत गया और उसे महिला मिल गई।

पति को जब पता चला तो आनन-फानन में लौटा, लेकिन...

इस बात की जानकारी होने पर बेचारा पति घर लौटा। पत्नी को वापस पाने के लिए पुलिस थाने का चक्कर लगा रहा है। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वो अपनी दुखद कहानी सोशल मीडिया पर पोस्ट की।  जो अब वायरल हो रहा है। कहानी में पीड़ित पति ने दावा किया है कि छह महीने पहले वो रोजगार की तलाश में जयपुर चला गया था। पेट काट-काटकर पैसे पत्नी को भेजा करता था। उन्हीं पैसों से वो मकानमालिक के साथ जुआ खेलती थी। जब पैसे खत्म हो गए तो उसने खुद को दांव पर लगा दिया और हार गई।

पति को बोली मेरे चक्कर में अब मत पड़ना

इसके बाद पत्नी ने फोन पर इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि मैं लूडो में हार गई हूं। आकर लिखा-पढ़ी कर लो। अब हमारे चक्कर में मत पड़ना नहीं तो काटकर फेंक दिए जाओंगे।  वो अब मकान मालिक के साथ रह रही है। पति ने बताया कि वो उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वो मानने को राजी नहीं है। पुलिस भी इस मामले में कुछ कर नहीं रही है। वो दर-दर की ठोकरे खा रहा है। 

और पढ़ें:

जाओ नहीं उठाउंगी फोन..कहना 3 बच्चों की मां को पड़ गया भारी, सिरफिरे आशिक ने किया दहलाने वाला काम

2 बच्चों की मां का घर से निकलना हुआ मुश्किल, शादीशुदा पुरुष देखते ही करने लगते हैं 'डर्टी काम'

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!