किडनैप फिर पैरालाइज..प्रेमी ने प्रेमिका के साथ जो किया उसे जानकर दहल जाएंगे

20 साल की उम्र में उसे ऐसा दर्द प्यार में मिला जिससे वो अभी भी उबर नहीं पाई है। चलने फिरने से लेकर हर चीज के लिए उसे दूसरों का मोहताज होना पड़ता है। बावजूद इसके  उसके अंदर जीवन की इच्छा कम नहीं हुई है। 

Nitu Kumari | Published : Sep 28, 2022 7:52 AM IST


रिलेशनशिप डेस्क. 21 साल की एंजेल लिन (Angel Lynn) व्हीलचेयर पर जब घर से निकलती है तो लोग उसे देखकर उस वक्त को याद करने लगते हैं जब उसे प्यार में ऐसा धोखा मिला जिसे जानकर इंसानियत कांप जाएं। एंजेल लिन के पूर्व प्रेमी चाई बॉस्किल भले ही इस वक्त जेल में बंद है, लेकिन उसने उसे ऐसा दर्द दिया जिससे वो ऊबर नहीं पा रही हैं। घटना साल 2020 की है। 

सितंबर 2020 में इंग्लैंड के लफ़बरो में एंजेल लिन के प्रेमी बॉस्किल ने उसे किडनैप कर लिया था। जब वो गलत इरादों से वैन में ले जा रहा था तब वो विरोध कर रही थी। इस दौरान वो चलती वैन से गिर गई। जिसकी वजह से उसके दिमाग में भयानक चोट लगी। जिसकी वजह से वो पूरी तरह पैरालाइज हो गयी।

वो ना खुद खा सकती है और ना ही चल सकती है

2020 में हुई इस घटना के बाद 21 साल की यह लड़की न तो खुद खा सकती थी, न चल सकती थी और न ही बात कर सकती थी। लेकिन अब उसकी हेल्थ में कुछ सुधार हो रहा हैं। उसकी मां निक्की बताती हैं कि एंजेल का बायां अग धीरे-धीरे काम कर रहा है। इसके साथ ही वो निगलना सीख रही है।
उसे पीईजी (पर्क्यूटेनियस एंडोस्कोपिक गैस्ट्रोस्टोमी) खिलाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा उसके बहुत सारे फिजियो हो रहे हैं और स्पीच थेरेपी भी दी जा रही है।

एंजेल के बचने की उम्मीद नहीं थी

एंजेल का नॉटिंघम में क्वीन्स मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है। हालांकि उसे अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए हर दिन घर ले जाया जाता है। उसका अच्छा होना उसकी मां को खुशी दे रहा है। क्योंकि जिस हालत में एंजेल को अस्पताल लाया गया था उसके बचने की उम्मीद नहीं थी।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड को मिली 12 साल की सजा

वहीं, उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड को अपहरण, जबरदस्ती करने का दोषी पाया गया। जिसके बाद जनवरी में उसे साढ़े सात साल की जेल हुई थी। इतने कम सजा को देखकर परिवार वाले नाराज हो गए। इसके पीछे वजह थी आरोपी को अनजाने में उसे गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने से बरी कर दिया गया था क्योंकि यह साबित नहीं हो सका कि एंजेल गाड़ी से कैसे गिरी। लेकिन बाद में कोर्ट ऑफ अपील में उनकी सजा को बढ़ाकर 12 साल कर दिया गया।

और पढ़ें:

दुल्हन को नहीं पता था कि शादी के दिन मिलेगा इतना बड़ा धोखा, बिना दूल्हा निभाई हर रस्में

आपके मुंह से जुड़ा है इन 4 खतरनाक बीमारियों का कनेक्शन,बचने के लिए बस करें ये काम

Share this article
click me!